प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चेन्नई में सुरक्षा कड़ी (लीड-1)
पुलिस ने धमकी के संबंध में तमिलनाडु मुस्लिम मुóोत्र कषगम के एक कार्यकर्ता अब्दुल रहीम (37 वर्ष) को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उससे एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है।
तमिलनाडु पुलिस महानिदेशक के.पी. जैन ने कहा कि सभी सुरक्षा बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं और डरने का कोई कारण नहीं है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विशेष विमान से बुधवार को चेन्नई पहुंचने और गुरुवार को कोझीकोड रवाना होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि निजी क्षेत्र की एक नागर विमानन कंपनी को पुडुचेरी के करायकल इलाके से धमकी मिली थी। यह कंपनी समारोह में शामिल होने वाले कई विदेशी प्रतिनिधियों को अपनी सेवाएं दे रही है।
गेट्रर चेन्नई के पुलिस आयुक्त एस. जानगिड ने कहा, "हालांकि धमकी से जुड़ी ज्यादातर बातें महज अफवाह हैं लेकिन हमने सभी सूचनाओं को गंभीरता से लिया है। हम अतिविशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर रहे हैं लेकिन इससे आम आदमी को असुविधा नहीं होगी।"
गौरतलब है कि समारोह में गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उद्घाटन भाषण देंगे और शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल समारोह को संबोधित करेंगी।
प्रवासी भारतीय मंत्रालय, तमिलनाडु सरकार और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित इस समारोह के लिए चेन्नई व्यापार केंद्र को सुरक्षा की दृष्टि से किले में तब्दील कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications