गाजा की लड़ाई से ओबामा चिंतित, हमास का लड़ाई जारी रखने का संकल्प (लीड-1)

दूसरी ओर गाजा के हमास नेताओं से इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने इजरायल की कार्रवाई को कायरतापूर्ण करार दिया है।

हमास के वरिष्ठ राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया ने इजरायली हमले झेल रहे फिलिस्तीनियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जारी एक बयान में संकल्प लिया है कि गाजा जमीनी हमले कर रही इजरायली सेना के सामने हथियार नहीं डालेगा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपने गुप्त ठिकाने से मंगलवार को जारी बयान में हानिया में कहा, "गाजा पट्टी पर जमीनी कार्रवाई इस बात का सबूत है कि इजरायल यहां के बाशिंदों को आत्मसमर्पण के लिए बाध्य करने में नाकाम रहा है।"

हानिया फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री रह चुके हैं जिन्हें वर्ष 2007 में फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने बर्खास्त कर दिया था।

इस बीच इजरायली सेना के प्रवक्ता ने तेल अवीव में कहा है कि उत्तरी गाजा के जबालिया में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल पर किए गए हमले में हमास की सशस्त्र इकाई के कई सदस्यों समेत 46 से ज्यादा लोग मारे गए।

उन्होंने बताया कि हमास के इमाद अबु अस्कर और हसन अबु अस्कर नाम के दो आतंकवादी मारे गए हैं और ऐसी सूचना है कि वे दोनों रॉकेट और मोर्टार हमला करने वाले हमास की इकाई से संबद्ध थे।

इजरायली प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने कहा है कि युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में रह रहे फिलिस्तीनी नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मार्ग देने की योजना बनाई जा रही है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि योजना के तहत फिलिस्तीनी नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक निश्चित अवधि तक रास्ता दिया जाएगा।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज ने गाजा में इजरायली सैनिक कार्रवाई को कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा है कि इजरायली जनता को भी इसका विरोध करना चाहिए।

चावेज ने कहा, "मैं इजरायली जनता से कहता हूं कि वे अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।" उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाजा में संघर्ष खत्म कराने के लिए आगे आने का अनुरोध किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+