प्रवासियों से सहयोग बढ़ाने के लिए नए कदमों की होगी शुरुआत

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दुनिया के 130 देशों में फैले 2़.5 करोड़ प्रवासियों के साथ ज्ञान, निवेश और समाज सेवा क्षेत्र में सहयोग का दायरा बढ़ाने के लिए गुरुवार को तीन प्रमुख पहल का आगाज करेंगे।

पहली पहल है 'ग्लोबल इंडियन नेटवर्क ऑफ नॉलेज' यानी ग्लोबल आईएनके। इसके जरिए प्रवासियों और उनके संगठनों को भारत के विकास का भागीदार बनाने की योजना की बात की गई है। इसे एक ज्ञान प्रबंधक के नेतृत्व वाली छोटी शोध टीम संचालित करेगी।

प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "यह एक इलेक्ट्रानिक नेटवर्क है जो विकास प्रक्रिया से भारतीयों को जोड़ेगा। इससे विकास परियोजनाओं में होने वाले निवेश को सही दिशा मिलेगी।" अधिकारी ने प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के दौरान एक अनौपचारिक बातचीत में यह बताया। इस सम्मेलन की शुरुआत बुधवार को गई।

दूसरी प्रमुख पहल है 'इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन ऑफ ओवरसीज इंडियंस' (आईडीफआई)। इसके जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण जैसे क्षेत्रों में प्रवासियों की लोकोपकारी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात शामिल है। इस ट्रस्ट में 12 सदस्य होंगे। इससे प्रवासियों को पसंदीदा जगह में लोकोपकारी परियोजना संचालित करने में मदद मिलेगी। इसमें चार प्रसिद्ध प्रवासियों को भी जगह दी जाएगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री वैश्विक सलाहकार परिषद के बारे में भी एक घोषणा कर सकते हैं। इस परिषद का गठन बीते मंगलवार को किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+