'पशुपति के चढ़ावे को शाही परिवार और भारत हड़प लेते थे' (लीड-1)

काठमांडू, 7 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाल के सूचना एवं संस्कृति मंत्री कृष्ण बहादुर महारा ने आरोप लगाया है कि पशुपतिनाथ मंदिर में चढ़ावे की रकम को वर्षो से शाही परिवार और भारत हथिया लेते रहे हैं।

सत्ताधारी माओवादियों से जुड़े समाचार पत्र 'जनदिशा' के मुताबिक महारा ने यह आरोप मंगलवार को डंग जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान लगाया।

महारा ने पशुपतिनाथ क्षेत्रीय विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) के उस विवादास्पद फैसले को सही ठहराया जिसमें इस ट्रस्ट ने 300 वर्षो से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए मंदिर में नेपाली पुजारियों की नियुक्ति करने की बात कही थी।

उन्होंने कहा, "कौन नहीं जानता कि मंदिर पर चढ़ावे की रकम का क्या होता है। पहले यह नेपाल के शाही परिवार और भारत के हवाले चली जाती थी।"

उधर, पशुपतिनाथ मंदिर से जुड़े विवाद के मद्देनजर नेपाल में भारत के राजदूत राकेश सूद ने कहा है कि इस विवाद का असर दोनों देशों के संबंधों पर नहीं पड़ने वाला है।

सूद ने कहा कि नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड पहले ही कह चुके हैं उनकी सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को मानेगी।

इस बीच नेपाल में इस विवाद पर यहां की सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को सुनवाई करने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+