पाकिस्तान को मोहलत दी जाए : पाक मीडिया
पाक मीडिया का कहना है कि भारत पाकिस्तान को कार्रवाई करने की मोहलत नहीं दे रहा है। वह पाक के खिलाफ ताबड़तोड़ आरोप गढ़ने में लगा है। भारतीय प्रधानमंत्री के बयान पर अखबारों ने ऐतराज जताया है। 'द न्यूज' अखबार लिखता है, "भारत पाक को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए फुर्सत लेने की छूट भी देने को तैयार नहीं है। वह पाक पर लगातार दबाव बना रहा है। भारत का मकसद पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी के बीच बदनाम करना है।"
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' के अनुसार, "हमारा पड़ोसी मुल्क भारत आतंकवाद की समस्या का समाधान ढूंढने में उतनी दिलचस्पी नहीं ले रहा है, जितनी वह पाकिस्तान की छवि खराब करने में दिलचस्पी ले रहा है।
'डेली टाइम्स' का कहना है कि युद्ध के मुहाने से लौटने के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रचार-युद्ध छेड़ दिया है। इससे असली समस्या का समाधान निकालने के प्रयासों को झटका लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications