बिहार में ठंड से राहत, बारिश के आसार
मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो एक-दो दिन अभी इसी तरह का मौसम रहेगा। विभाग के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने बुधवार को बताया कि आज का न्यूनतम तापमान राजधानी में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार की तुलना में छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
उन्होंने बताया कि आज राज्य में मोतिहारी में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि, लश्कर ने यह भी बताया कि आसमान में बादल के कारण तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। बादल के समाप्त होते ही ठंड पुन: बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
ज्ञात हो कि मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस था। इस मौसम में पटना मंगलवार को सबसे सर्द रहा। सोमवार को पारा 9.3 डिग्री सेल्सियस था जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 7़1 डिग्री दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications