मध्यप्रदेश में राज्यपाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
जाखड़ ने कहा कि वर्ष 2003 के घोषणा पत्र में जो संकल्प लिए गए थे और समय-समय पर सरकार की ओर से जो घोषणाएं की गई थीं, उन्हें पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच वर्षों के संकल्पों व सपनों को साकार करने के लिए सरकार की ओर से काम शुरू कर दिए गए हैं।
डॉ़ जाखड़ ने कहा कि योजनाओं के पैकेज बनाकर लोगों तक पहुंचाने के बदले, सरकार आमजन को खुद योजनाएं बनाने का अवसर देना चाहती है। उन्होंने पिछले दिनों पंचायतों व महापंचायतों से आए सुझावों व प्रस्तावों को जमीनी बताया।
जाखड़ ने कहा कि सरकार जल्द ही आइडियाज फॉर सी़ एम़ नामक एक ऑन लाइन नवाचार प्रारम्भ करेगी। इसके माध्यम से प्राप्त होने वाले जन सुझावों के क्रियान्वयन की व्यवस्था होगी।
राज्यपाल के अनुसार आम आदमी को बिजली, पानी और सड़क सुविधा मुहैया कराने के लिए अनेक योजनाओं को अमल में लाया जाएगा। राज्यपाल के अनुसार किसानों के हित सरकार की प्राथमिकता में हैं। जाखड़ ने कहा कि किसानों के लिए कृषि जोखिम कोष स्थापित किया जाएगा। मध्यप्रदेश को आदर्श जैविक कृषि प्रदेश बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में निवेश का अनुकूल वातावरण बनाया गया है। जबकि ग्रामीण, लघु एवं कुटीर उद्योगों के लिए बाजारों की नेटवर्किं ग हेतु सरकार अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications