पाकिस्तान का दुश्मन भारत नहीं, आतंकवाद है : आईएसआई प्रमुख
जर्मन पत्रिका 'डेर स्पीगल' के साथ एक खास बाचतीत में पाशा ने कहा, "हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारा दुश्मन कौन है। हमारा दुश्मन भारत नहीं, बल्कि आतंकवाद है।" भारत के साथ युद्ध की संभावना से साफ इनकार करते हुए उन्होंने कहा, "भारत के साथ युद्घ नहीं होगा। हम भारत के साथ टकराव टालने की पुरजोर कोशिश करते रहे हैं।"
पाशा को इस पद को संभाले तीन महीने हुए हैं। पाकिस्तान की इस खुफिया एजेंसी पर आतंकवादियों से रिश्ता रखने का आरोप लगता रहा है। इस्लामाबाद में एजेंसी के मुख्यालय में दिए गए इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने जब भारत के आग्रह पर मुझे भारत भेजने का फैसला किया था तो मैं वहां जाने के लिए तैयार हो गया था, पर कई लोग इससे सहमत नहीं थे।"
मुंबई हमले के संदर्भ में उन्होंने कहा, "पहले तो हमें लगा कि भारत की ओर से कोई सैन्य कदम उठाया जाएगा। लेकिन, यह संभावना क्षीण होती गई। मैं समझता हूं कि भारत द्वारा पेश सबूत भरोसेमंद नहीं हैं।"
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications