ब्रिटेन से भी परोक्ष रूप से जुड़े थे मुंबई हमलावरों के तार (लीड-1)
लंदन मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में इवांस ने कहा कि टेलीफोन कॉल्स के रिकार्ड के अनुसार मुंबई हमलों में संदिग्ध तौर पर शामिल आतंकवादी संगठन लश्कर ए-तैयबा के आतंकवादियों ने ब्रिटेन समेत कई देशों के लोगों से बातचीत की थी।
इवांस ने कहा कि इस रिकार्ड में राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवादी ब्रिटेन समेत कई देशों के लोगों से बातचीत की थी।
इंवास ने कहा कि अमेरिका में हुए आतंकवादी हमलों की तरह मुंबई हमलों को भी आतंकवादी मॉडल के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में आतंकवादियों ने सार्वजनिक स्थलों पर हमला करने के लिए जो तरीका अपनाया यदि वे इसे मॉडल के रूप में इस्तेमाल करने लगेंगे तो यह सभी के लिए घातक हो सकता है।
इंवास ने कहा कि ब्रिटेन में 2000 संदिग्ध आतंकवादियों की लगातार निगरानी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications