पशुपतिनाथ विवाद : सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई

सर्वोच्च न्यायालय में चार जनवरी को मंदिर के कर्मचारी समेत तीन अलग-अगल पक्षों ने हलफनामा दायर कर मांग की थी कि पशुपतिनाथ मंदिर से तीन भारतीय पुजारियों के हटाए जाने के निर्णय पर रोक लगाई जाए।

दरअसल, यह पूरा विवाद उस समय खड़ा हुआ जब नेपाल की माओवादी सरकार द्वारा मंदिर में नए पुजारियों की नियुक्ति और मंदिर के तीन भारतीय पुजारियों के इस्तीफे की खबर सामने आई थी।

नेपाल की सरकार के फैसले को तीन समूहों ने चुनौती दी। इसके बाद सर्वोच्च न्यायायलय ने पशुपतिनाथ क्षेत्रीय विकास ट्रस्ट (पीएडीटी) को स्थगन आदेश जारी कर मंदिर में पुजारियों की नई नियुक्ति पर रोक लगा दी थी।

अब इस पूरे मामले पर सुनवाई भले ही सोमवार को हो लेकिन पीएडीटी और इसके समर्थकों ने पहले ही मोर्चा खोल दिया है। जनसभाओं पर प्रतिबंध के बावजूद मंदिर के समक्ष हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+