लंदन में पाए गए सिख बालक को लेका उलझे भारतीय रिश्तेदार

टांडा (पंजाब), 7 जनवरी (आईएएनएस)। पिछले वर्ष लंदन में लावारिस अवस्था में पाया गया एक भारतीय सिख बालक अभी अपनी मातृभूमि पर कदम भी नहीं रख पाया है कि उसे हासिल करने के लिए यहां रिश्तेदारों में विवाद खड़ा हो गया है।

पिछले वर्ष 11 वर्षीय गुरिंदरजीत सिंह को रहस्यमय अवस्था में लंदन के एशियाई बाहुल्य साउथहॉल इलाके में एक चिकित्सालय के बाहर पाया गया था। अब उसके ननिहाल के लोगों ने उस पर अपना हक जताया है।

लंदन की एक अदालत ने हालांकि हाल में सुनाए गए अपने फैसले के तहत इस बालक को पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में रहने वाले उसके पिता के परिवार में भेजने का निर्देश दिया है।

इस नतीजे पर पहुंचने के लिए अदालत ने बालक के चाचा कुलदीप सिंह के डीएनए नमूने मंगाए थे। कुलदीप का डीएनए किशोर के डीएनए से मेल खा गया था।

ऐसा माना जाता है कि बालक को उसकी मां ने अकेला छोड़ दिया है। उसकी मां फ्रांस के रास्ते ब्रिटेन में अनधिकृत रूप से प्रवेश कर गई है। हालांकि उसके पिता भी किसी यूरोपीय देश में अनधिकृत रूप से रहते हैं, लेकिन गिरफ्तारी के डर से वह भी अपने बेटे को पाने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।

जैसे ही बालक की भारत वापसी तय हुई, उसके ननिहाल के लोगों ने उसे हासिल करने के लिए कानूनी हस्तक्षेप की धमकी दे दी।

बालक के नाना मोहिंदर सिंह ने होशियारपुर जिले के जलालाबाद गांव में आईएएनएस को बताया, "हम उसे अपने पास रखना चाहते हैं। हमने उसके पिता को विदेश भेजने के लिए पैसे खर्च किए। मेरी बेटी का भी कुछ पता नहीं है। इस लड़के की बहन भी हमारे साथ रहती है। लिहाजा उसे हासिल करने के लिए हम कानून की मदद लेंगे।"

गुरिंदरजीत की 13 वर्षीय बहन नवजीत कौर भी अपने भाई से मिलने का इंतजार कर रही है लेकिन उसके चाचा कुलदीप सिंह ननिहाल पक्ष के दावे को बेबुनियाद बताते हैं।

कुलदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, "अदालती आदेश के तहत उसे लंदन से हमारे पास भेजा जा रहा है। ऐसे में किसी का भी उस पर कोई अधिकार नहीं बनता। हमने कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। पिछले वर्ष जब वह लंदन में लावारिस हालत में था, तो उस समय ननिहाल पक्ष के लोग कहां थे। उसे हासिल करने के लिए हमने यहां से डीएनए नमूने भेजे। उसकी मां और पिता के बीच तलाक का मामला पहले से चल रहा है। ऐसे में हम किसी भी हाल में उसे दूसरे के पास नहीं जाने देंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+