हसीना ने निजी डाक्टर को विदेश मंत्री बनाया, मंत्रिमंडल में 25 नए चेहरे
दीपू मोनी को देश का नया विदेश मंत्री बनाया गया है। वह तभी से हसीना का इलाज करती रही हैं जब वर्ष 2004 में उन पर कातिलाना हमला हुआ था। पुराने नेताओं की जगह नए और नौसिखिया नेताओं को तवज्जो देकर उन्होंने लोगों को हैरान किया है। युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में अधिक महत्व दिने जाने के पीछे उनका यह तर्क है कि इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और सरकारी कामकाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा।
वैसे, 'न्यू एज' अखबार के मुताबिक हसीना के इस फैसले को कुछ लोग क्रांतिकारी कदम करार दे रहे हैं। जिन 25 नए चेहरों को इसमें शामिल किया गया है उनमें से 24 कैबिनेट मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में कुल 32 सदस्य हैं। इनमें से आठ को कनिष्ठ मंत्री बनाया गया है।
हसीना ने रक्षा मंत्रालय अपने पास रखा है। इसके अलावा ऊर्जा, विद्युत, आवास, लोक निर्माण, महिला मामलों और धार्मिक मामलों के मंत्रालय भी हसीना खुद संभालेंगी। हिंदू समुदाय के सांसदों में से एक रमेश चंद्र सेन को जल संसाधन मंत्री बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications