आमिर के काम की कायल हुईं आसिन

Asin
आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही दक्षिण भारतीय अभिनेत्री आसिन का कहना है कि आमिर की तरह उन्हें भी सर्वश्रेष्ठ काम करना पसंद है।

आसिन ने कहा, "लोग आमिर को परफेक्शनिस्ट (संपूर्णतावादी) कह कर पुकारते हैं और उन्हें लगता है कि उनके साथ काम करना मुश्किल होता होगा लेकिन मुझे इसमें कोई समस्या नहीं आई क्योंकि मैं खुद हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं।"

अपने आप को आमिर की फैन बताने वाली आसिन ने कहा, " मैंने हमेशा उनका काम पसंद किया है। मुझे उनकी फिल्में 'लगान', 'दिल चाहता है' और 'तारे जमीं पर' बहुत पसंद आईं। 'दिल चाहता है' के गानों पर तो मैंने अपने दोस्तों के साथ खूब डांस भी किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+