बिहार की सड़कों पर दशहरा में दौड़ेगी नैनो

टाटा मोटर्स के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत ने बताया कि बिहार में पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर के टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों में इस कार की बुकिंग होगी तथा यहीं से इस कार बिक्री भी होगी। उन्होंने बताया कि लखटकिया कार को सबसे पहले बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में लांच किया जायेगा।

टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता गिन्नी मोटर्स के मुख्य प्रबंधक एम़ एऩ मुर्तजा ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगता है कि पहले चरण में बिहार में लगभग पांच हजार से ज्यादा कारों की बुकिंग होगी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में बिहार में कार के तीन माडल छह रंगों में उतारे जाएंगे। इनमें बेस मॉडल की कीमत जहां 1.25 लाख रुपये होगी वहीं एसी माडल का कीमत 1.40 लाख रुपये होगी। बहरहाल जो भी हो, परंतु इतना तय है कि बिहार में रतन टाटा के मध्य वर्ग को लखटकिया कार देने के सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता। पहले चरण में यह कार बड़े लोगों के ही हाथ लगने की संभावना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+