अशोक नगर के सूखे कुओं में बढ़ने लगा है पानी
भोपाल, 6 मई (आईएएनएस)। समूचा मध्य प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है। पानी के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अशोक नगर जिले के कई कुओं (पुरानी बावड़ी) में चमत्कारिक रूप से अचानक जल स्तर बढ़ने लगा है। इस अजीब भौगोलिक घटनाक्रम की जांच के लिए भोपाल से भूगर्भ वैज्ञानिक बुलाए जा रहे हैं।
अशोक नगर के चंदेरी इलाके में वर्षो पुरानी बावड़ी (कुएं) हैं। सूखे की मार के कारण सौ या इससे अधिक फुट गहरी बावड़ियों में पानी नहीं बचा था। पिछले एक सप्ताह में न तो बारिश हुई है और न ही किसी और माध्यम से पानी आया है इसके बावजूद लगभग सौ फुट गहरी छोटी बावड़ी में लगभग 20 फुट पानी आ गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई और ऐसी बावड़ियां हैं जहां तीन से पांच फुट तक जल स्तर बढ़ गया है। इतना ही नहीं सूख चुके हैंडपंप भी अब पानी उगलने लगे हैं।
अशोक नगर के जिला अधिकारी गीता मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "कई बावड़ियों में अचानक जल स्तर बढ़ने की घटनाएं हुई हैं। इसके कारणों का पता लगाने के लिए भूगर्भ वैज्ञानिकों को बुलाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications
