एन.के.सिंह बने समता पार्टी के नये अध्यक्ष
नयी दिल्ली 20 फरवरी.वार्ता. समता पार्टी में आज औपचारिक प से दो फाड हो गए
श्री एन के सिंह को समता पार्टी को नये अध्यक्ष चुन लिया गया1 श्री सिंह ने दावा किया कि असली समता पार्टी के वह अध्यक्ष है और पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का समता पार्टी से कोई लेना देना नहीं है
पार्टी के निर्वाचन अधिकारी श्री अनील हेगडे द्वारा यहां जारी विग्यप्ति के अनुसार श्री सिंह को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नया अध्यक्ष चुना गया1 बैठक में 12 राज्यों की इकाइयों के अध्यक्षों ने भाग लिया
श्रीमती जया जेटली को पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया1 श्री सिंह ने बताया कि श्री जार्ज फनाडिस समता पार्टी के सदस्य न होने के कारण बैठक में भाग लेने नहीं आये
पूर्व सांसद श्री ब्रह्मनंद मंडल पहले ही श्री सिंह तथा अन्य को पार्टी से निकालने की घोषणा कर चुके हैं और अपने नेतृत्व वाली पार्टी को असली समता पार्टी बता चुके हैं
अरविंद समरेन्द्र जगबीर1924वार्ता












Click it and Unblock the Notifications