लिंग निर्धारण में मां का खानपान महत्वपूर्ण
लंदन, 30 नवंबरः मां बनने की योजना बना रही महिलाओं को शोधकर्ताओं का मशविरा है कि लड़की पैदा करने के लिये चॉकलेट और लड़के के लिये नमकीन चिप्स बर्गर स्नेक्स खाना फायदेमंद हो सकता है.
दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की यहां जारी रिपोर्ट में यह बात कही गयी है. ब्रिटिश अखबार डेली मेल में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वे लडकी पैदा करने की चाहत रखती हैं तो खानपान में शुगर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिये और इसके लिये चॉकलेट खाना फादेमंद रहेगा.
चूहों पर किये गये शोध के आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भस्थ शिशु के लिंग निर्धारण में मां के खानपान की अहम भूमिका होती है. हालांकि शोधकर्ता अभी रक्त में शर्करा की उस मात्रा का सटीक अनुमान नहीं लगा पाये हैं जो बच्चे का लिंग निधार्रक होती है.
;











Click it and Unblock the Notifications