4 दिन बंद रहेगा आगरा एक्सप्रेस वे, वायुसेना के लड़ाकू विमान करेंगे अभ्यास
नई दिल्लीः आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 20 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक बंद रहेगा क्योंकि वायुसेना के विमान चार दिनों तक यहां उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास करेंगे। यह कोई पहला मौका नहीं है जब वायु सेना के विमान अभ्यास कर रहे हों, पिछले साल भी अभ्यास किया गया था।

वायु सेना की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि वायुसेना के कुल 20 विमान एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे,जिसमें लड़ाकू और परिवहन विमान शामिल होंगे। इनमें मिराज 2000, जगुआर, सुखोई 30 और एएन-32 परिवहन विमान शामिल होंगे।
पिछले साल अभ्यास के दौरान आठ विमानों को उतारा गया था। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि पहली बार परिवहन विमान इस एक्सप्रेस-वे पर उतरेंगे और उड़ान भरेंगे। एएन 32 विमान 'ह्यूमैनेटिरियन असिस्टेंट एंड डिजास्टर रिलीफ' के लिए होते हैं। किसी भी आपातकाल से बचने के लिए इन विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आधिकारी बयान जारी करके कहा है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जनपद उन्नाव स्थित हवाई पट्टी पर 24 अक्तूबर को भारतीय वायुसेना द्वारा किए जाने वाले फ्लाइंग अभ्यास के मद्देनजर 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक एक्सप्रेस-वे के उन्नाव स्थित अरौल से लखनऊ के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: CM वीरभद्र सिंह ने शिमला का मोह छोड़ अर्की से ठोकी ताल












Click it and Unblock the Notifications