UPSC Result: हादसे में छिने दोनों पैर, एक हाथ, मैनपुरी के दर्जी के बेटे ने पहले प्रयास में पाई सफलता

मैनपुरी के एक दिव्‍यांग बेटे सूरज तिवारी ने यूपीएससी परीक्षा पास करके जिले का मान बढ़ाया है। सूरज तिवारी ने एक ट्रेन हादसे में अपने दोनों पैर और एक हाथ और दूसरे हाथ की तीन उगंलियां खो दी थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी।

upsc Suraj Tiwari

UPSC Result: मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। यूपीएससी की परीक्षा पहले प्रयास में क्रेक करने वाले सूरज तिवारी के सफलता ऐसी ही है। हादसे में अपने दोनों पैर,एक हाथ और दूसरे हाथ की तीन उंगलियां खोने के बावजूद मैनपुरी के इस बेटे ने हार नहीं मानी और आज यूपीएससी की परीक्षा पास कर नया इतिहास रच डाला है।

मैनपुरी के दर्जी के बेटे ने क्रेक की आईएएस परीक्षा

उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली कस्‍बे के रहने वाले सूरज तिवारी के पिता दर्जी हैं। एक ट्रेन हादसे के कारण दिव्‍यांग हो चुके सूरज तिवारी ने हिम्‍मत नहीं हारी और आज यूपीएससी परीक्षा में 917वीं रैंक हासिल की है।

2017 में ट्रेन हादसे के बाद नौ महीने अस्‍पताल में एडमिट रहे सूरज

सूरज दिल्‍ली में एक प्राइवेट नौकरी करते थे, लेकिन सूरज तिवारी के साथ 2017 में हुए हादसे ने जिंदगी ही बदल दी। यात्रा कर रहे थे तब उन्‍हें किसी ने चलती ट्रेन से धक्‍का दे दिया था। इस हादसे में सूरज की जान तो बच गई लेकिन उसने अपने दोनों पैर और एक हाथ और दूसरे हाथ की तीन उंगलियां गवां दी। इस हादसे के बाद एम्‍स अस्‍पताल में नौ महीने तक सूरज तिवारी अस्‍पताल में भर्ती रहे।

सूरज तिवारी ने नहीं मानी हार

सूरज तिवारी ने दिव्‍यांग होने के बाद भी अपनी दिव्‍यांगता और गरीबी को कभी अपनी कमजोरी नहीं माना। मंजिल को हासिल करने के लिए ईमानदार कोशिश लगातार करते रहे, और आज सफलता उनके कदम चूम रही है।

सूरज तिवारी के घर में सालों बाद खुशियों ने किया है रुख

सूरज तिवारी दिव्‍यांग होने के बाद दिन रात यूपीएससी की तैयारी की। बेटे की इस सफलता सूरत के पिता फूले नहीं समा रहे हैं, उन्‍होंने कहा मुझे लग रहा है कि मैं कोई सुंदर सपना देख रहा हूं। वहीं सूरज के परिवार के अन्‍य सदस्‍य और उनके जानने वाले सूरज तिवारी की इस सफलता पर अचंभित होने के साथ- साथ बेहद खुश हैं। बेटे के साथ हुए हादसे में जवान बेटे के विकलांग होने के बाद आज सूरज का परिवार सालों बाद खुल कर हंसा और खुशियां मना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+