IIT से बीटेक करने के बाद बने IAS लेकिन पहली नजर में ही इस खूबसूरत IPS पर हार बैठे दिल, पढ़ें Love Story
Tushar Singla IAS love Story: सक्सेस स्टोरी की कड़ी में हम आज बात करेंगे एक ऐसे आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) जोड़े की, जिनका कहानी काफी रोचक तो है ही, साथ ही बहुत ही प्रेरणादायक भी है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं आईएएस तुषार सिंगला (Tushar Singla) और आईपीएस अफसर नवजोत सिमी (Navjot Simi) की, जिनकी लवस्टोरी के बारे में अक्सर काफी चर्चा होती रहती है।

आपको बता दें कि आईएएस तुषार सिंगला साल 2015 बैच के अफसर हैं और फिलहाल बिहार कैडर में पोस्टेड हैं। अफसर बनने से पहले इन्होंने IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। वो बचपन से ही काफी मेधावी रहे हैं लेकिन उनका बचपन बहुत सरल और आसान नहीं था।
उन्होंने बचपन में ही अपने पापा को खो दिया था लेकिन उनकी मां ने जिंदगी से हार नहीं मानी और घर की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली। उनका पूरा फोकस इसी पर था कि तुषार अपने पैर पर खड़ा हो जाए।
'मल्टीनेशनल कंपनी में मोटी रकम की जॉब कर सकते थे लेकिन...'
तुषार का सपना अधिकारी बनने का था इसलिए वो बीटेक की पढ़ाई के दौरान ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने में लग गए, बीटेक करने के बाद वो किसी मल्टीनेशनल कंपनी में मोटी रकम की जॉब कर सकते थे लेकिन उन्होंने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा को क्रैक करने का प्लान बनाया।
यूपीएससी परीक्षा के दूसरे अटेंप्ट में 86वीं रैंक हासिल की
हालांकि उनका पहला प्रयास फेल हो गया लेकिन वो निराश नहीं हुए और फिर से इसकी तैयारी में जुट गए और इनकी मेहनत रंग लाई और इन्होंने यूपीएससी परीक्षा के दूसरे अटेंप्ट में 86वीं रैंक हासिल की।
इसके बाद इनकी एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान आईपीएस अफसर नवजोत सिमी से मुलाकात हुई। तुषार तो उन्हें देखते ही फिदा हो गए लेकिन नवजोत ने उन्हें समझने में वक्त लिया। यहां आपको बता दें कि नवजोत सिमी बलां की खूबसूरत हैं और आईपीएस अफसर बनने से पहले डॉक्टर थीं, उन्होंने मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद UPSC क्रेक करने के लिए दिन-रात एक कर दिया।
नवजोत ने 735वीं रैंक हासिल की और आईपीएस बन गईं
ये भी पहले प्रयास में सफल नहीं हो पाईं थीं लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी बार डबल मेहनत के साथ एग्जाम दिया और यूपीएससी में। 735वीं रैंक हासिल की और आईपीएस बन गईं।
तुषार और नवजोत दोनों ही पंजाब से हैं इसलिए दोनों में जल्द ही दोस्ती हो गई और फिर दोनों मिलने लगे और कुछ वक्त बाद नवजोत को भी पता चल ही गया कि तुषार ही उनके लिए परफेक्ट हैं और एक साल तक डेटिंग करने के बाद इन दोनों ने शादी कर ली।
दो बार की शादी, विवाह के लिए चुना मोहब्बत का दिन
पहले इन्होंने मंदिर में फेरे लिए और इसके बाद इन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज की वो भी 'मोहब्बत के दिन' यानी 'वैलेंनटाइन डे' (14 फरवरी) को। ये पावर कपल आज दुनिया के लिए मिसाल है तो वहीं सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक है। दोनों आज एक बच्चे के मम्मी-पापा बन चुके हैं। अक्सर इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications