इस महिला IAS का नाम सुनते ही कांपने लगते हैं अपराधी, मिजाज है कड़क, खूबसूरती में भी मॉडलों को भी करती है फेल
IAS Sonia Meena: सक्सेस स्टोरी की इस कड़ी में हम आज बात करेंगे उस खूबसूरत IAS की, जिसका नाम लेते ही खनन माफियाओं की पेशानी पर बल पड़ जाते हैं और उनकी बोलती बंद हो जाती है। जी हां, आपने सही समझा हम यहां पर बात कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के में तैनात आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा की, जो छतरपुर में खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने की वजह से सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

'नारी काली भी है और दुर्गा भी है...', इसी बात को पूरी तरह से चरितार्थ करती हैं आईएएस अधिकारी सोनिया मीणा। आपको बता दें कि मूल रूप से सोनिया मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली हैं।
पिता रिटायर्ड आईएएस अफसर रह चुके हैं
इनके पिता टीका राम मीणा भी रिटायर्ड आईएएस अफसर रह चुके हैं, एक अनुशासित जीवन इन्होंने शुरू से ही देखा हुआ है और यही कारण है कि काम में ढिलाई वो ना तो करती हैं और ना ही बर्दाश्त करती हैं।
UPSC की परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल की
सोनिया मीणा 2013 बैच की IAS हैं। इन्होंने UPSC की परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल की थी। इनकी छवि कड़क मिजाज वाली ईमानदार अधिकारी की है। अपने 11 साल के करियर में इनकी तैनाती जहां-जहां पर रही, वहां पर इन्होंने शराब माफियाओं और खनन माफियाओं की बैंड बजा दी है।
खनन माफिया अर्जुन सिंह के खिलाफ एक्शन लिया
साल 2017 में जब राजनगर में एसडीएम रहते हुए उन्होंने खनन माफिया अर्जुन सिंह के खिलाफ एक्शन लिया था उस वक्त ये हर मीडिया चैनल की हेडलाइन बन गई थीं क्योंकि अर्जुन सिंह ने इन्हें मारने की कोशिश की लेकिन ये बिना घबराए उसकी बदूंक के सामने खड़ी हो गई थीं, उस वक्त जनता का इन्हें बहुत ज्यादा ही सपोर्ट मिला था और ये घर-घर में चर्चित हो गई थीं।
'ईमानदारी से मेहनत कीजिए, सफलता जरूर हासिल होगी'
सोनिया मीणा अक्सर कहती हैं कि 'ईमानदारी से की गई मेहनत से ही सफलता हासिल होती है, इसका कोई शार्टकट नहीं है'। वो आज एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी काम करती हैं। वो सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं।
सोनिया मीणा को लोग 'लेडी सिंघम' कहते हैं
मन की शक्ति को सबसे बड़ा हथियार मानने वाली सोनिया मीणा को लोग 'ब्यूटी विद ब्रेन' मानते हैं। आज वो करोड़ों लोगों के लिए आदर्श हैं और इसके पीछे सिर्फ उनकी लगन और ईमानदारी से किया गया काम है इसलिए लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' भी कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications