डीएम की कोशिश लाई रंग, बिहार का पहला खुले में शौच मुक्त जिला बना सीतामढ़ी

पटना: सीतामढ़ी खुले में शौच मुक्त होने वाला बिहार का पहला जिला बन गया है। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी डा. रणजीत कुमार सिंह ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि ये पूरे राज्य के लिए गौरव व सम्मान की बात है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसकी घोषणा सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में की जाएगी। सीतामढ़ी के जिलाधिकारी ने बताया कि ये निरंतर प्रयासों का नतीजा है।

ये भी पढ़ें: अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं सोनिया गांधी, कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं है?

sitamarhi becomes first odf district of bihar

सीतामढ़ी ने खुले में शौच मुक्त होने के रिकॉर्ड के अलावा भी कई कीर्तिमान पिछले दिनों स्थापित किए हैं। सीतामढ़ी जिले ने एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 10 हज़ार गड्ढों की खुदाई करने और 100 घंटे में 1 लाख 20 हजार शौचालय निर्माण के मामले में कीर्तिमान बनाया है। स्वच्छ भारत अभियान में बिहार अन्य राज्यों की तुलना में काफी पीछे रहा है। इसलिए इस उपलब्धि का बिहार के लिए काफी महत्व है।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी के जिलाधिकारी का इससे बड़ा योगदान रहा है जिन्होंने जिले को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए निरंतर काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकालने का काम भी जिलाधिकारी रणजीत कुमार सिंह ने किया। सीतामढ़ी के डीएम ने बताया कि 16 या 17 जुलाई को सीतामढ़ी ने ये मुकाम हासिल किया। वहीं, सबसे पहले इसकी घोषणा जिला परिषद अध्यक्ष उमा देवी द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें: गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ा, सरकार ने 255 से 275 रुपये प्रति क्विंटल किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+