अविश्वास प्रस्ताव पर बोलीं सोनिया गांधी, कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं है?
Recommended Video

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हुआ तो पहले ही दिन विपक्ष ने सरकार के सामने चुनौती पेश की। कांग्रेस और कई विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया जिसे लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया और चर्चा के लिए शुक्रवार को दिन तय किया। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि शुक्रवार को प्रश्नकाल नहीं होगा, अविश्वास प्रस्ताव पर ही पूरे दिन चर्चा होगी।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: बीजेपी सांसद बोले- वोट दो या न दो, सड़क तो चुनाव बाद ही बनेगी

वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास पर्याप्त संख्या है, जो ये कह रहे हैं कि बिना नंबर के हम अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं, वो गलत कह रहे हैं। हमें नंबर की फिक्र नहीं है। जबकि सीपीआई (एम) के सांसद मोहम्मद सलीम ने भी कहा कि सरकार को बहुमत का आंकड़ा जुटाना भारी पड़ेगा क्योंकि उनके अपने ही कई सांसद नाराज हैं।
इसके पहले कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में कहा कि जो सरकार किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करे, जिस सरकार में हर रोज महिलाओं का रेप हो, उस सरकार के खिलाफ हम अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हैं। जबकि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर टीडीपी सांसदों के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें: आडवाणी के करीबी पूर्व सांसद चंदन मित्रा ने भाजपा छोड़ी, टीएमसी में हो सकते हैं शामिल












Click it and Unblock the Notifications