Nidhi Meena RAS: IAS पति की मौत के बाद पत्नी बनी टॉपर, पूर्व मंत्री की बेटी निधि मीणा की सक्सेस स्टोरी
Nidhi Meena topper ST Widow RAS 2021: आरएएस 2021 में एसटी विडो श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निधि मीणा दौसा जिले की सिकराय तहसील के गांव डोलिका की रहने वाली हैं।
Nidhi Meena RAS Success Story: अपनों को खो देने के बाद लोग अक्सर टूट जाते हैं। कुछ कर गुरजने का जज्बा खत्म सा हो जाता है, मगर इस मामले में निधि मीणा की कहानी हर किसी को प्रेरित करने वाली है।
निधि मीणा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। 17 नवंबर की देर रात को आरपीएससी अजमेर की ओर से जारी आरएएस परीक्षा 2021 में निधि मीणा एसटी वीडो श्रेणी में टॉपर बनी है।

पूर्व मंत्री की बेटी हैं निधि मीणा
बता दें कि आरएएस टॉपर निधि मीना राजस्थान सरकार में रामकिशोर मीणा की बेटी व दिवंगत आईएएस श्याम विनोद मीना की धर्मपत्नी हैं। निधि मीणा मूल रूप से राजस्थान के दौसा जिले की सिकराय तहसील के गांव डोलिका की रहने वाली हैं।

पति थे जम्मू कश्मीर में तैनात
निधि मीना के 2008 बैच के आईएएस पति श्याम विनोद मीना जम्मू कश्मीर कैडर में तैनात थे। वे अलवर जिले के रैणी के पास पीपलहेड़ा गांव के रहने वाले थे। इनकी बेटी की नाम आव्या है।
2014 में जम्मू कश्मीर में बाढ़ के दौरान श्याम विनोद मीना ने कई लोगों की जान बचाई थी। उनकी मौत भोजन नली में कुछ रुकावट की वजह से साल 2016 में हो गई थी।

पति की मौत के बाद उठाई किताबें
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएएस पति श्याम विनोद मीणा की मौत के बाद पत्नी निधि मीणा ने फिर से किताबों से दोस्ती की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गई। आरएएस 2021 परीक्षा में हिस्सा लिया और एसटी की विधवा महिला श्रेणी में नंबर वन रैंक पाकर अफसर बनी।
पति को दिया सफलता का श्रेय
मीडिया से बातचीत में निधि मीणा ने अपनी सफलता का श्रेण पूर्व मंत्री पिता रामकिशोर मीणा को दिया है। निधि ने कहा कि पिता ने उन्हें हमेशा सकारात्मक नजरिए से आगे बढ़ने की सीख दी। कभी हिम्मत नहीं हारने दी।

आरएएस 2021 के टॉपर्स
1. विक्रांत शर्मा, श्रीगंगानगर
2. प्रिया बजाज, श्रीगंगानगर
3. किरणपाल, हनुमानगढ़
4. विश्वजीत सिंह, जोधपुर
5. भारती गुप्ता, करौली
6. आकांक्षा दुबे, उदयपुर
7. कंचन चौधरी, सीकर
8. शुभम शर्मा, श्रीगंगानगर
9. निधि उदसरिया, बीकानेर
10. सत्यनारायण, जालोर

988 पद भरे जाएंगे
आरपीएससी के सचिन रामनिवास मेहता के अनुसार आरएएस 2021 परीक्षा 988 पदों के लिए आयोजित की गई थी। कुल 3 लाख 28 हजार 147 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 2155 अभ्यर्थियों ने मेरिट में जगह बनाई थी। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 10 जुलाई से चल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications