Success Story: इस खूबसूरत IPS ने पहले प्रयास में किया UPSC क्रैक, किया है फिल्मों में काम, खौफ खाते हैं अपराधी

IPS Success Story: सक्सेस स्टोरी की कड़ी में आज बात उस हस्ती की, जिसे ऊपरवाले ने सूरत के साथ सीरत भी दी है और जिसने ये साबित कर दिया कि मेहनत अगर ईमानदारी से करें और खुद पर भरोसा हो तो सफलता आपके कदम जरूर चूमती है। यहां बात हो रही है मध्य प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद की, जो रीयल लाइफ के साथ-साथ रील लाइफ में भी नायिका हैं।

भोपाल में जन्मीं सिमाला प्रसाद शुरू से ही पढ़ने में काफी मेधावी रही हैं, उन्होंने बरकतउल्‍ला विवि से सोशलॉजी में एमए किया और गोल्डमेडल अपने नाम किया, ये जब बहुत छोटी थीं तब ही इन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था और स्नातक करने के दौरान ही इन्होंने तैयारी शुरू कर दी थी।

Success Story

मेहनत इनकी रंग लाई और इन्होंने पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC को क्रैक कर लिया, खास बात ये है कि इन्होंने सेल्फ स्टडी की और नियमबद्ध तरीके से पढ़ाई की थी।

पहले बनीं डीएसपी फिर किया UPSC क्रैक (Success Story)

ग्रेजुएट होने के बाद इन्होंने मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस का एग्जाम क्लियर किया था और डीएसपी बनी और इसी पद पर रहते हुए इन्होंने साल 2010 में यूपीएससी की परीक्षा क्रैक की। इन्होंने ऑल इंडिया रैंक-51 हासिल की थी। इन्होंने पुराने दस सालों Unsolved पेपर्स हल किए लेकिन किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया।

Success Story

सिमाला प्रसाद के पिता IAS, मां को मिला पद्मश्री पुरस्‍कार (IPS Success Story)

आपको बता दें कि इस सफलता के पीछे जितनी उनकी मेहनत रही उतना ही सपोर्ट उनके मां-पिता का भी रहा। सिमाला प्रसाद के पिता भागीरथ प्रसाद खुद आईएएस अधिकारी रहे है इसलिए सिमाला को पढ़ाई, अनुशासन का माहौल बचपन से ही मिला। उनकी मां मेहरुन्निसा परवेज भी साहित्यकार है और साल 2005 में पद्मश्री पुरस्‍कार से भी नवाजी जा चुकी हैं।

Success Story

'शी गोज मिसिंग' किताब की लेखिका हैं: IPS सिमाला प्रसाद

सिमाला अपने सशक्त और ईमानदारी छवि के लिए मशहूर हैं फिलहाल वो जबलपुर जिले में तैनात हैं और लोग उन्हें 'लेडी सिंघम' के नाम से पुकारते है क्योंकि इनसे अपराधी खौफ खाते हैं। ईमानदार अफसर होने के साथ-साथ सिमाला बहुमखी प्रतिभा की धनी हैं, उन्होंने 'शी गोज मिसिंग' नामक किताब लिखी है, जो कि लापता लड़कियों पर आधारित है।

Success Story

कई हिंदी में में काम कर चुकी हैं IPS सिमाला प्रसाद

इसके अलावा उन्होंने 'द नर्मदा स्टोरी', 'अलीफ' और 'नक्काशा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और साथ ही बहुत सारे सोशल इवेंट और स्टेज शो का भी वो हिस्सा रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+