Success Story: IAS प्रीति की कहानी, बहादुरगढ़ की बेटी से कैथल DC तक, जानें किसने करवाया था जानलेवा हमला?
IAS Preeti DC Kaithal Haryana Success Story: हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से हाल ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एग्जाम करवाई गई है। इस दौरान अपने लुक को लेकर आईएएस अधिकारी प्रीति के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
आईएएस अफसर प्रीति कभी बस स्टैण्ड का निरीक्षण करती नजर आईं तो कभी एसपी आस्था मोदी के साथ परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था का जायजा लेती दिखीं। यहीं नहीं बल्कि आईएएस प्रीति सीधे परीक्षा सेंटरों पर भी जा पहुचीं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं आईएएस प्रीति और क्या है इनकी सक्सेस स्टोरी?

23 की उम्र में आईएएस बनीं प्रीति
होम कैडर हरियाणा में साल 2015 बैच की आईएएस प्रीति मूल रूप से झज्जर जिले के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। महज 23 साल की उम्र में प्रीति ने यूपीएससी परीक्षा पास की थी। आईएएस प्रीति का जन्म 13 अक्टूबर 1991 को हुआ है। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2014 में प्रीति ने दूसरे प्रयास में अखिल भारतीय स्तर पर 562 वीं रैंक हासिल की थी।
आईएएस प्रीति वर्तमान में हरियाणा के कैथल में उपायुक्त (डीसी) पद पर 3 नवंबर 2024 से कार्यरत हैं। इससे पहले रोहतक, चरखी, अंबाला व कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में सेवाएं दे चुकी हैं। प्रथम पोस्टिंग होडल एसडीएम पद पर मिली थी।
भाई से मिली आईएएस बनने की प्रेरणा (Success Story)
साल 2019 में आईएएस प्रीति ने पानीपत में अतिरिक्त उपायुक्त पद पर ज्वाइन करने के बाद एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की कई बातें शेयर की थीं। प्रीति ने बताया कि उनको आईएएस बनने की प्रेरणा अपने भाई व समाज से मिली।
साक्षात्कार में प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर उन्होंने कहा था कि ट्रांसफर तो आईएएस अधिकारियों के लिए गहने के समान होता है। ट्रांसफर को किसी भी तरह से हतोत्साहित मूड में नहीं लेना चाहिए। प्रत्येक पद की चुनौती और जिम्मेदारी होती है। ट्रेडिशनल गाने सुनने और किताबें पढ़ने का शौक रखने वालीं आईएएस प्रीति बेटियों के लिए कहती हैं कि बेटियों को जितना हो सके पढ़ना चाहिए। उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनकर अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए।

आईएएस प्रीति का घर बहादुरगढ़ में नजफगढ़ रोड स्थित हरी नगर में है। इनके पिता महेंद्र कुमार मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में डायरेक्टर हैं। मां का नाम जगमति देवी है। प्रीति चार भाई-बहनों में प्रीति सबसे छोटी हैं। बड़ा भाई विकास आर्मी में मेजर, बड़ी बहन डॉ. भावना कर्नाटक में सेवाएं दे रही हैं जबकि दूसरा भाई सचिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास
दैनिक जागरण वेबसाइट पर 3 मार्च 2021 को प्रकाशित खबर के अनुसार आईएएस प्रीति को साल 2019 में अंबाला में अतिरिक्त उपायुक्त पद पर लगाया गया था तब उन्हें क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया। तब प्रीति ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खूब कार्रवाई की थी। आरोप था कि कुछ ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के इशारे पर उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास तक किया गया था। पूरे हरियाणा में यह मामला उस वक्त चर्चा में रहा था।

आईएएस प्रीति का सर्विस रिकॉर्ड
- 7 नवंबर 2015 को भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन करने वालीं आईएएस प्रीति 31 अक्टूबर 2051 को रिटायर होंगी। कैथल डीसी से पहले इन पदों पर कार्यरत रह चुकी हैं।
- प्रशासक, HSVP, रोहतक एवं अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा, रोहतक-22/08/2023 से 05/11/2024 तक
- उपायुक्त, चरखी दादरी-29/08/2022 से 21/08/2023 तक
- अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), PGIMS, रोहतक-03/01/2022 से 29/08/2022 तक
- अतिरिक्त कार्यभार: उपायुक्त, कुरुक्षेत्र (श्रीमती शरणदीप कौर, IAS के अवकाश अवधि में)-12/05/2021 से 27/05/2021 तक
- अतिरिक्त उपायुक्त, कुरुक्षेत्र-01/03/2021 से 30/07/2021 तक
- अतिरिक्त उपायुक्त, अंबाला-14/08/2020 से 01/03/2021 तक
- अतिरिक्त कार्यभार: सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, अंबाला-14/08/2020 से 20/10/2020 तक
- अतिरिक्त उपायुक्त, भिवानी एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, भिवानी-29/07/2020 से 13/08/2020 तक
- अतिरिक्त उपायुक्त, पानीपत एवं सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, पानीपत-14/02/2019 से 29/07/2020 तक
- अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), PGIMS, रोहतक-25/06/2018 से 13/02/2019 तक
- उपमंडल अधिकारी (नागरिक), नूंह-04/06/2018 से 25/06/2018 तक
- उपमंडल अधिकारी (नागरिक), तावडू-02/04/2018 से 25/06/2018 तक
- उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल-03/10/2017 से 02/04/2018 तक












Click it and Unblock the Notifications