Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LBSNAA ट्रेनिंग में भावी 'कलेक्‍टर-SP' में कैसे करते हैं एंजॉय? जानें IAS Divya Mishra की जुबानी

LBSNAA Life By IAS Divya Mishra: उत्‍तर प्रदेश के कानपुर की रहने वालीं आईएएस अधिकारी दिव्‍या मिश्रा ने इंटरव्‍यू में LBSNAA ट्रेनिंग के कभी ना भूल सकने वाले अनुभव शेयर किए।

IAS Divya Mishra Biography in Hindi
IAS Divya Mishra Interview: यूपीएससी की तैयारी करने वाले हर अभ्‍यर्थी का सपना LBSNAA में पहुंचना होता है। यूपीएसी की सीएसई पास करने के बाद अभ्‍यर्थी LBSNAA में न केवल प्रशिक्षण पाते हैं बल्कि यहां खूब एंजॉय करते हैं। LBSNAA लाइफ के फन पार्ट बारे में 2020 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्‍या मिश्रा ने हाल ही दिए एक इंटरव्‍यू में कई बातें शेयर की हैं।

मसूरी में IAS ऑफिसर करते हैं ट्रैकिंग

मसूरी में IAS ऑफिसर करते हैं ट्रैकिंग

  • आईएएस दिव्‍या मिश्रा ने बताया कि जब ट्रेनिंग नहीं हो रही होती है तो हर कोई अभ्‍यर्थी मसूरी में घूमना पसंद करता है। मसूरी में LBSNAA के अलावा भी बहुत सारी जगह दर्शनीय हैं।
  • LBSNAA के प्रशिक्षणार्थियों के लिए मसूरी की वादियों में दलाई हिल्‍स समेत कई जगहों पर ट्रैकिंग करना टॉप मोस्‍ट फन पार्ट है।
  • मसूरी की दुर्गम ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी तथा घाटी मार्गों से पैदल यात्रा करना कभी ना भूल सकने वाला टाइम होता है।

Recommended Video

    कौन हैं Neha Jain? जिनके DM रहते मां-बेटी भस्म, खुद डांस में व्यस्त | Kanpur Dehat | वनइंडिया हिंदी
     LBSNAA में क्‍लब व सोसायटी

    LBSNAA में क्‍लब व सोसायटी

    आईएएस दिव्‍या मिश्रा ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में विभिन्‍न क्‍लब व सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी सोसायटी भी हैं, जिन्‍हें ट्रेनिंग लेने वाले अफसर ज्‍वाइन कर लेते हैं ताकि उन्‍हें ट्रेनिंग में बोरियत महसूस नहीं हो।

    ऑफिसर्स क्‍लब, राइफल और तीरंदाजी क्‍लब, हॉबी क्‍लब, प्रकृति प्रेमी क्लब व कंप्‍यूटर सोसायटी, ललित कला एसोसिएशन, फिल्‍म सोसायटी, साहसिक खेल, छात्र संघ, समकालीन मामलों के लिए सोसायटी, सोसायटी फॉर सोशल सर्विस, अधिकारियों की मैस आदि हैं। इन सबके लिए छात्रसंघ की तरह चुनाव भी होते हैं। चुनावों में अफसर उम्‍मीदवार बनते हैं।

     LBSNAA में होता है फाउंडेशन कोर्स

    LBSNAA में होता है फाउंडेशन कोर्स

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले भावी 'जिला कलेक्‍टरों व पुलिस अधीक्षकों' समेत अन्‍य अफसरों को उत्‍तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में प्रशिक्षण दिया जाता है। सभी अफसरों का शुरुआती प्रशिक्षण एक साथ होता है।

    LBSNAA में तीन माह के फाउंडेशन कोर्स के बाद आईपीएस को आगे के प्रशिक्षण के लिए तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सरदार वल्‍लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी (SVPNPA) में भेज दिया जाता है। आईआरएस, आईएफएस आदि भी अपनी अपनी प्रशिक्षण अकादमियों में चले जाते हैं।

     LBSNAA में अफसरों के बीच तालमेल

    LBSNAA में अफसरों के बीच तालमेल

    आईएएस दिव्‍या मिश्रा ने बताया कि LBSNAA की सबसे खूबसूरत बात ये है कि वहां पहुंचने वाले किसी भी शख्‍स की रैंक, एरिया, उम्र आदि कोई मायने नहीं रखती। LBSNAA में सारे नियम सबके लिए समान हैं। रैंक के आधार पर किसी का व्‍यक्तित्‍व तय नहीं होता है। वहां सबके बीच अच्‍छा तालमेल रहता है। दिव्‍या मिश्रा की रूममेट अश्वथी जीजी रहीं, जो केरला कैडर में आईपीएस हैं।

     आईएएस दिव्‍या मिश्रा का जीवन परिचय

    आईएएस दिव्‍या मिश्रा का जीवन परिचय

    • आईएएस अधिकारी दिव्‍या मिश्रा उत्‍तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं।
    • दिव्‍या मिश्रा की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय उन्‍नाव से हुई है। IIM लखनऊ से PhD की है।
    • आईएएस दिव्‍या मिश्रा के माता-पिता टीचर हैं। पढ़ाई में हमेशा अव्‍वल रही हैं।
    • दिव्‍या मिश्रा ने तीसरे प्रयास में
    • यूपीएससी 2020 में सफलता हासिल की। 28वीं रैंक पाकर यूपी कैडर में आईएएस बनीं।
    • भाई आर्मी में, उरी अटैक के बाद आईएएस बनने की ठानी
    • आईएएस दिव्‍या मिश्रा ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्‍होंने एक कंपनी में तीन साल तक जॉब किया। भाई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट है।
    • भाई के आर्मी में जाने के बाद उरी हमला हुआ। तब मुझे भी लगा कि आईएएस बनकर देश की सेवा करनी चाहिए।
    • दिव्‍या मिश्रा के परिवार के सदस्‍य विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, मगर आर्मी में सिर्फ भाई और सिविल सेवा में ये अकेली हैं।
     दिव्‍या मिश्रा ने कैसे की यूपीएससी की तैयारी?

    दिव्‍या मिश्रा ने कैसे की यूपीएससी की तैयारी?

    • मीडिया से बातचीत में दिव्‍या मिश्रा ने बताया कि उन्‍होंने पीएचडी के साथ साथ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी।
    • दिव्‍या मिश्रा ने दर्शनशास्‍त्र विषय चुना था। रोजाना छह से सात घंटे तक पढ़ाई करती थी।
    • दिव्‍या कहती हैं कि 24 में से छह से सात घंटे भी मन लगाकर पढ़ाई कर ली जाए तो यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की जा सकती है।
    • दिव्‍या मिश्रा अपने पहले प्रयास में चार नंबर से चूक गई थी। दूसरे प्रयास में 312वीं रैंक पाई और तीसरे प्रयास में 28वीं रैंक पाकर होम कैडर यूपी में आईएएस बन गईं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+