चपरासी की बेटी ने 10वीं में किया टॉप, रुला देगी 15 साल की एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी
Acid attack survivor topper: इस साल सीबीएसई की परीक्षा 10वीं की एक एसिड अटैक सर्वाइवर ने टॉप की। 'काफी' नाम की ये लड़की हर किसी के लिए प्रेरणा है।

CBSE 10th topper: कहते हैं 'हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा...' ये कहावत तो आपने भी सुनी ही होगी। इस कहावत को सच भी कर दिखाया है चंडीगढ़ की एक लड़की ने। जो एसिड अटैक सर्वाइवर है।
परीक्षा में शामिल हुईं काफी
बताते चलें कि 12 मई को सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किए। 10वीं की बात की जाए तो पासिंग पर्संटेज 95.2 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 15 साल की काफी भी शामिल हुईं।
3 साल की उम्र में फेंका एसिड
काफी की कहानी बेहद भावुक कर देने वाली है। महज 3 साल की उम्र में उन्हें जिंदगी ने एक गहरी चोट दी थी। जब कुछ दरिंदों ने उनपर एसिड फेंक दिया। इस घटना में काफी की आंखों की रोशनी ही चली गई। परिवार इस सदमे से आज तक उबर नहीं सका है। कई अस्पतालों में भागदौड़ करने के बाद काफी का परिवार चंडीगढ़ आ गया।
आईएएस बनने का है सपना
लड़की की आंखों में एक सपना है। और वो है- दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षा सिविल सर्विसेज को पास कर आईएएस बनना। काफी ने इस साल सीबीएसई कक्षा 10 के रिजल्ट में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हर दिन मैंने 5-6 घंटे पढ़ाई की। माता पिता और शिक्षकों ने मेरा बहुत साथ दिया।
क्या बोलीं काफी?
काफी आगे बोलीं कि मैं पढ़ लिखकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हूं और अपने देश की सेवा करना चाहती हूं। बताते चलें कि काफी के पिता हरियाणा सचिवालय में चपरासी की नौकरी करते हैं।
पिता ने बोली ये बात
पिता का कहना है कि जब काफी की उम्र 3 साल थी तो हमारे पड़ोसियों ने उसपर तेजाब फेंक दिया था। इसके बाद काफी की आंखों की रोशनी चली गई। मैंने कई मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करने के बाद अपनी बेटी को पढ़ाया। मैं आईएएस अधिकारी बनने में उसे पूरा सपोर्ट करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications