Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan: दुल्‍हन रितिका ने मुंह दिखाई की रस्‍म में मिले एक लाख 34 रुपए से 134 लड़कियों के नाम करवाई FD

नवलगढ़ के तेतरवालों की ढाणी की रितिका की शादी भोड़की के विशाल गढ़वाल से 25 फरवरी को हुई थी।

Bride Ritika Rajasthan

बाबुल के घर से विदा होकर ससुराल में पहला कदम रखना हर किसी दुल्‍हन के लिए सबसे यादगार पल होता है। तब मुंह दिखाई की रस्‍म भी होती है, जिसमें दुल्‍हन को ससुराल पक्ष की ओर से उपहार व रुपए भेंट किए जाते हैं। दुल्‍हन रितिका की मुंह की रस्‍म पूरे गांव के लिए यादगार रहेगी, क्‍योंकि इसमें रिति‍का ने बेहद सराहनीय कदम उठाया है।

Recommended Video

    Jaipur में 'ठाकुरजी' की दुल्हन बनी पूजा, भगवान से शादी का क्यों लिया फैसला | वनइंडिया हिंदी *News
    मुंह दिखाई में मिले एक लाख 34 हजार रुपए

    मुंह दिखाई में मिले एक लाख 34 हजार रुपए

    दरअसल, दुल्‍हन रितिका ने अपनी मुंह दिखाई की रस्‍म में मिले 1 लाख 34 हजार रुपए से अपने ससुराल की जरूरतमंद 134 बेटियों के नाम से फिक्‍स डिपोजिट (एफडी) करवा दी। यह राशि ये लड़कियां शादी करने लायक होंगी तब निकाली जाएगी। रितिका ने यह सब अपने ससुर महेश गढ़वाल की प्रेरणा से किया।

     विदेश में लंबे समय तक कमाते रहे

    विदेश में लंबे समय तक कमाते रहे

    राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी पुलिस थाना इलाके के गांव भोड़की में गढ़वालों का बास निवासी महेश गढ़वाल ने वन इंडिया हिंदी से बातचीत में बताया कि वे 16-17 साल कतर में काम किया। वर्तमान में गांव भोड़की में रहते हैं। खेतीबाड़ी करते हैं। सामाजिक कार्यों में खूब हिस्‍सा लेते हैं।

    151 बेटियों की करना चाहते हैं मदद

    151 बेटियों की करना चाहते हैं मदद

    महेश गढ़वाल की लंबे समय से इच्‍छा थी कि बेटे विशाल गढ़वाल की शादी के मौके पर वे कुछ ऐसा करें कि गांव के जरूरतमंद परिवारों की 151 बेटियों की बतौर 'कन्‍यादान' आर्थिक मदद कर सकें। महेश गढ़वाल की यह इच्‍छा बहू रितिका के हाथों पूरी हो गई।

     भोड़की व जाखल की 134 बेटी

    भोड़की व जाखल की 134 बेटी

    बेटे विशाल गढ़वाल की शादी से पहले गांव भोड़की व जाखल के सरकारी स्‍कूलों में जाकर पता लगाया कि दस साल कम उम्र की ऐसी कौनसी जरूरतमंद बेटियां हैं, जिन्‍हें आर्थिक मदद की दरकार है। दोनों गांवों में ऐसी बेटियां 134 मिलीं। सभी की बेटे विशाल की शादी पर मदद की ठानी।

     नवलगढ़ की रहने वाली है दुल्‍हन रितिका

    नवलगढ़ की रहने वाली है दुल्‍हन रितिका

    25 फरवरी को विशाल की शादी नलवगढ़ के तेतरवालों की ढाणी निवासी रितिका के साथ हुई। शादी के बाद रितिका पहली बार ससुराल आई तो उसे मुंह दिखाई एक लाख 34 हजार रुपए मिले, जिनकी उसने 134 बच्चियों के नाम से एफडी करवा गई।

     ससुर एफडी की राशि बढ़ाकर

    ससुर एफडी की राशि बढ़ाकर

    27 फरवरी को जमवाय माता गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में एफडी के कागज 134 बच्चियों के परिजनों को सौंपी। प्रत्‍येक बच्‍ची के नाम से एक-एक हजार की एफडी की है। यह राशि बेटियों की उम्र 18 साल होने पर निकाली जा सकेगी। तब प्रत्‍येक बच्‍ची की एफडी की राशि 1000 रुपए से बढ़कर 1700-1800 रुपए हो जाएगी। तब रितिका के ससुर महेश गढ़वाल अपनी तरफ से शेष मिलाकर इन 1700 को 2100 रुपए करेंगे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+