Success Story: पत्रकार Shahenshah Siddiqui ने पास की UPSC, 5 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार
Shahenshah Siddiqui AIR 762 UPSC 2023: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम 16 अप्रैल 2024 की दोपहर को जारी हुआ है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने नंबर वन रैंक हासिल की है। इसमें एक पत्रकार ने भी बाजी है।
पत्रकार मोहम्मद शहंशाह सिद्दीकी की यूपीएससी सक्सेस स्टोरी कई मायनों में खास है, क्योंकि इन्होंने पांच बार फेल होकर भी हार नहीं मानी और छठे प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर डाली।
यह भी पढ़ें- UPSC 2023 Toppers List: यूपीएससी में इस समाज के अभ्यर्थियों का रहा दबदबा, जानिए कितनों ने किया टॉप

कौन हैं शहंशाह सिद्दीकी?
- मोहम्मद शहंशाह सिद्दीकी मूलरूप से बिहार के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज के रहने वाले हैं।
- शहंशाह सिद्दीकी को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 762वीं रैंक मिली है।
- यूपीएससी टॉपर की सूची में शामिल शहंशाह सिद्दीकी के पिता मो रिजवनुल्लाह शिक्षक पद से रिटायर हो चुके हैं।
- इनका परिवार नगर के सुमन विहार मोहल्ले में रहता है। मां शबरून नेशा गृहिणी हैं।
- बेटे की कामयाबी पर परिजनों को बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लगा हुआ है।
- शहंशाह सिद्दीकी ने शुरुआती पढ़ाई नगर के विद्यालय से की। दसवीं से इंटर तक की पढ़ाई टीपी वर्मा कालेज से की।
- चेन्नई के विनायक मिशन यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

यह भी पढ़ें- UPSC Result 2023: कौन हैं टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, IPS रहते की यूपीएससी की तैयारी कर पाई रैंक वन
टीवी पत्रकारिता में बिताए चार साल
बता दें कि सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद मोहम्मद शहंशाह पत्रकारिता में आ गए और चार साल एक टीवी चैनल में बतौर पत्रकार काम किया। पत्रकारिता में भी शहंशाह में अपनी मेहनत व काम के दम पर गहरी छाप छोड़ी। इसी दौरान इनका रुझान सिविल सेवा की ओर हो गया था।
शहंशाह सिद्दीकी का परिवार
वेबसाइट संजीवनी समाचार के अनुसार पत्रकारिता से सिविल सेवा में आए शहंशाह सिद्दिकी के बड़े भाई शहनवाज रिजवान समाजिक कार्यकर्ता हैं। छोटा भाई आजाद पढ़ाई कर रहा है। छोटी बहन खालिदा यास्मीन सबसे छोटी है, जो अभी पढ़ाई कर रही है।
शहंशाह की कॉलेज के प्राचार्य डा. लक्ष्मीकांत राय, प्लस टू उच्च विद्यालय के डा. अरविंद तिवारी, शिक्षक संध के भोट चतुर्वेदी, अवधेश तिवारी समेत नगर के शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
बेटे की कामयाबी पर क्या बोले पिता?
मोहम्मद रिजवानुल्लाह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके बेटे की कामयाबी शहर के अनेक युवाओं को प्रेरित करेगी। उम्मीद करते हैं कि उनका बेटा बेहतरीन अफसर बनकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करेगा।
यह भी पढ़ें-'यारों ने उठाया और पूरे कैंपस में घुमाया', ऐसे मनाया UPSC टॉपर आदित्य श्रीवास्तव ने जश्न, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications