Success Story: कौन हैं राजस्थान की अहाना गौतम, जिसने 3 साल में खड़ी कर दी 100 करोड़ की कंपनी
Ahana Gautam Open Secret Snacks: अहाना गौतम की सक्सेस स्टोरी उन लोगों के लिए है, जो नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने की हिम्मत नहीं कर पाते हैं।
अहाना गौतम उन लोगों के लिए भी मिसाल हैं, जो कामयाबी के लिए बड़ी उड़ान भरने के लिए खुद का छोटी जगह से होना बाधा मानते हैं।

अहाना गौतम राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली हैं। इन्होंने अपने स्टार्टअप से महज तीन साल में ही 100 करोड़ के टर्नओवर की कंपनी खड़ी कर दी।
साल 2010 में अहाना गौतम ने IIT बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली और फिर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया। अमेरिका में अच्छे पैकेज पर जॉब किया, मगर फिर जॉब छोड़ भारत आ गई।
भारत आकर साल 2019 में अहाना गौतम ने 'ओपन सीक्रेट' नाम से अपना स्टार्टअप शुरू किया, जो स्नैक्स बनाता और बेचता है। ओपन सीक्रेट बहुत सफल रहा है। तीन साल में ही यह 100 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली कंपनी बन गई।
एनबीटी की एक खबर के अनुसार युवा उघमी बनीं अहाना गौतम को कई पुरस्कार और सम्मान मिल भी चुके हैं। ये फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30, ET 40 अंडर 40, बिजनेस टुडे 40 अंडर 40 लिस्ट में भी जगह बना चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications