सहवाग ने की शांति की अपील तो यूजर्स ने कहा- वहां इंटरनेट बंद है आपको चिट्ठी लिखनी पड़ेगी
हरियाणा के पंचकूला की अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी बलात्कार मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले के बाद हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा शुरू हो गई। हिंसा में काफी नुकसान हुआ और 20 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो गई। इस हिंसा को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए शांति की अपील की है। सहवाग के ट्वीट के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा है- मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।
सहवाग के ट्वीट के जवाब में एक यूजर लिखते हैं। सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर रखी हैं। शांति की अपील करने के लिए आपको चिट्ठी लिखनी पड़ेगी।
विक्की नाम के यूजर लिखते हैं, "रेप के आरोपी के बजाय पीड़िता के समर्थन में इतने लोग खड़े हो जाये तो रेप ही बंद हो जाये।''
आज किसी बीजेपी का ट्वीट नही आया कि हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है।
3 तलाक पर तोह बड़ी जल्दी ट्वीट आ गया था।












Click it and Unblock the Notifications