सामने आई विराट कोहली के आउट होने की वजह, चौंक उठेंगे आप

भारत ने गुरुवार को श्रीलंकाई टीम को तीन विकेट से हरा दिया। धोनी और भुवनेश्वर की शानदार बल्लेबाजी से भारत को जीत दिला दी, लेकिन कप्तान कोहली मैच में कुछ नहीं कर पाए। कप्तान विराट कोहली इस मैच में महज चार रन बनाकर आउट हो गए। विराट को आउट होने के बाद उनके फैन्स दुखी हैं। लेकिन कोई भी फैन्स सड़कों पर नहीं आया। किसी ने कहीं भी धरना प्रदर्शन नहीं दिया, क्योंकि विराट खिलाड़ी है कोई बाबा नहीं।

सामने आई विराट कोहली के आउट होने की वजह, चौंक उठेंगे आप

अपने आप को कोच, खिलाड़ी और कोई खेलों को ज्ञाता कहने वाले बाबा राम रहीम के समर्थक खुश नहीं है। बाबा के कुछ समर्थक सड़कों पर बैठे हैं। हरियाणा में कई ऐसे लोग हैं जो क्रिकेट और बाबा दोनों को पसंद करते हैं। बाबा रामरहीम के समर्थन में बैठा एक शख्स रात में रेडियो पर भारत-श्रीलंका का मैच सुन रहा था। मैच सुनते हुए शख्स ने कहा कि आज विराट कोहली ने रन नहीं बनाए क्योंकि वो उदास हैं। कोहली उदास क्यों है इसके जवाब में शख्स ने कहा कि विराट कोहली बाबा राम रहीम के भक्त हैं, यही वजह है कि वो भी बाबा पर आज कोर्ट के फैसले का इंतजार करते हुए दुखी होंगे। शख्स का कहना था कि आज विराट बाबा के लिए दुआ कर रहे होंगे, जिसके कारण वो मैच पर ध्यान नहीं दे पाए होंगे।

बता दें कुछ समय पहले बाबा राम रहीम ने दावा किया था कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, जहीर खान, आशीष नेहरा आदि खिलाड़ियों ने उनसे क्रिकेट सिखा है। हालांकि बाबा के इस दावे पर किसी क्रिकेट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

बाबा राम रहीम पर पंचकुला में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुना सकती है। पंजाब और हरियाणा की सीमा पर करीब 12 हजार पुलिस के जवान तैनात हैं।

(यह एक व्यंग्य है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+