पता चला क्यों पागल हुआ विकास, हनीप्रीत की इन छह हरकतों से बिगड़ा बेचारे का मानसिक संतुलन
विकास के पागल होने के पीछे हनीप्रीत, इन छह वजहों से बिगड़ा मानसिक संतुलन
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर विकास और उसके पागल हो जाने को लेकर खूब चर्चा है। यहां तक कि गुजरात में पहुंचे राहुल गांधी ने भी कई बार कहा कि विकास पागल हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि झूठ सुन-सुन कर विकास पागल हो गया है लेकिन विकास के पागल होने की कुछ और वजहें भी सामने आई हैं। ये वजहें हनीप्रीत से जुड़ी हैं, आखिर क्यों विकास के पागल होने के पीछे हनीप्रीत है, ये छह वजहें।

- विकास ने हनीप्रीत के बारे में बहुत सुना था, उसके वीडियो भी देखे थे जिसमें वो बालों में फूल लगाए किसी परी की तरह दिखती थी। फिर एक दिन हनीप्रीत की एक तस्वीर सामने आई। हनीप्रीत की बिना मेकअप की पुलिस लॉकअप से तस्वीर सामने आई वो विकास ने देखी और वो पागल हो गया।
- विकास को सबने बताया था कि जोड़ियां आसमानों में बनती हैं। उसने फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में शाहरुख खान को कहते सुना था 'हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और प्यार भी एक बार ही करते हैं' जब उसने सुना कि हनीप्रीत ने लॉकअप में पापा जी के लिए व्रत रखा और इसकी वजह बताई कि एक-दो के नहीं पूरे जहान के सुहाग है। ये सुनते ही विकास पागल हो गया।
- विकास को देशप्रेम कई तरह से समझाया गया था फिर एक दिन उसने हनीप्रीत का इंटरव्यू सुना जिसमें उसने बताया कि उस पर देशद्रोह गलत है और वो सच्ची देशभक्त हैं उसने राम रहीम का गाना सुनाया 'जियेंगे मरेंगे, मरेंगे जियेंगे देश के लिए' इसे सुनते ही विकास पागल हो गया।
- विकास बीते डेढ़ महीने से सुन रहा था कि हनीप्रीत और राम रहीम की रोज की कमाई करोड़ों की है और दोनों किसी राजा रानी की तरह से जिंदगी जीते हैं। हाल ही में जब उनके वकील ने कोर्ट से कहा कि जुर्मान का पैसा नहीं है और उन्हें इससे छूट दी जाए तो ये सुनकर विकास पागल हो गया।
- विकास लगातार टीवी चैनल देख रहा था और उस बताया जा रहा था कि हनीप्रीत सिर्फ जूस पीती है और ड्राई फ्रूट खाती है साथ ही जीरो फिगर के लिए घंटो कसरत करती है। हनीप्रीत गिरफ्तार हुई तो उसे लॉकअप में दाल-रोटी के साथ मिर्च मिलने की खबर को टीवी स्क्रीन पर बैठी न्यूज एंकर ने ऐसा चटखारा लेकर बताया जैसे अभी गोल-गप्पे खार चटखारा लेते हैं। ये देखना था कि विकास पागल हो गया।
- हनीप्रीत की वजह से दिमागी मानसिक संतुलन खो बैठा विकास जब बदहवास घूम रहा था तो उसे मुंबई से राखी सावंत का पोन आ गया और उसने कहा कि हनीप्रीत ने तुम्ही को नहीं मुझे भी ठगा है। तुम मेरे पास आओ मैं तुम्हें संभालूंगी। इस फोन कॉल के बाद विकास के बरेली पास देखे जाने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications