मुस्लिम एक्ट्रेस ने पोस्ट किया दुर्गा मां का गाना तो लोगों ने उठाए धर्म पर सवाल
नई दिल्लीः बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपने फेसबुक पेज पर दुर्गा मां का गाना पोस्ट किया तो उन्हें ट्रोल का सामना करना पड़ा। दरसअल, नुसरत ने गुरुवार को 'दुर्गा मां' का गाना शेयर करते हुए लिखा- 'दुर्गा मां आ गईं। हम सब मिल कर आपके गाने पर नाचेंगे, गाएंगे। कई लोगों को उनका ये पोस्ट अच्छा नहीं लगा और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने किसी भी यूजर का डायरेक्ट तो जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने अलग से एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने पूरे मामले को साफ कर दिया। नुसरत ने कहा है कि हम सब इंसान हैं।


लोगों ने करना शुरू कर दिया ट्रोल
नुसरत के पोस्ट के बाद उन्हें कई लोगों ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया। उन पर धर्म के नाम पर काफी कुछ लिखा गया। नुसरत ने इन कमेंट पर कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन एक पोस्ट लिखी।

बंगाली एक्ट्रेस नुसरत ने दी सफाई
जब कई लोग उन्हें बारे में लिखने गए तो उन्होंने एक दुसरी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा- 'जो लोग मुझे ट्विटर पर फॉलो करते हैं, फेसबुक पर लाइक करते हैं... वो प्लीज करते रहिए। अगर आपको मेरे मूल्यों और सोच पर विश्वास करते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप मानवतावाद पर विश्वास करते हैं।'
22 सितंबर को रिलीज हुई है उनकी फिल्म
बता दें, नुसरत जहां एक बंगाली एक्ट्रेस हैं, वो बंगाल में काफी प्रसिद्ध हैं। हाल ही में 22 सिंतबर को उनकी फिल्म 'बोलो दुर्गा माई की' रिलीज हुई है। ये फिल्म इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि इस फिल्म में अरिजीत सिंह ने गाना गाया है।












Click it and Unblock the Notifications