माहिरा को रणबीर के साथ सिगरेट पीते देख फूट-फूटकर रोया राम रहीम, आई हनीप्रीत की याद

नई दिल्लीः पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क में सिगरेट पीते देखा गया। सिगरेट न्यूयॉर्क में पीई गई लेकिन आग पाकिस्तान में लगी। पाकिस्तान में इस बात को लेकर खूब चर्चा हुई। पूरे दिन पाकिस्तानी मीडिया इस खबर को लेकर घंटों बातें करता रहा। अलग-अलग एंगल बनाकर इस खबर को दिखाया गया। इस खबर को जेल में बंद राम रहीम ने भी देख लिया। बात सेहत की आई तो बाबा ने भी जेल में अपना ज्ञान देना शुरू किया।

humour Ranbir Kapoor And Mahira Khan smoke ram rahim gets tears for honeypree

हो गए कई केस दायर

हो गए कई केस दायर

बाबा ने रणबीर कपूर और माहिरा खान के फोटो को देखकर क्या ज्ञान दिया ये आपके बाद में बताएंगे। उससे पहले आपको बताते हैं पाकिस्तान की सरकार क्या कदम उठाने जा रही है। कुल्लु भाई ने बताया कि माहिरा खान पर पाकिस्तान में कई केस दायर हुए हैं।

पाकिस्तान में खुशी की लहर

पाकिस्तान में खुशी की लहर

पाकिस्तान ने माहिर पर रणबीर को फ्री में दस रुपये की सिगरेट पिलाने, सर्दियों में कंबल न ओढ़ने और दूसरे देश के नागरिक के साथ बात करने का केस दर्ज किया है। लेकिन माहिरा ने साफ किया कि ये सिगरेट रणबीर ने पिलाई थी। इस बात को सुनकर पूरे पाकिस्तान में खुशी की लहर है।

माहिरा के लिए उठी आवाज

माहिरा के लिए उठी आवाज

पाकिस्तान के जानकारों का कहना है कि माहिरा बहुत ही अक्संद लड़की है। इसे देश का वित्तमंत्री बनाना चाहिए। क्योंकि माहिरा खाने से भारत से दस रुपये का खर्चा करा दिया। इससे बड़ी उपलब्धि और क्या होगी।

नवाज शरीफ को आया गुस्सा

नवाज शरीफ को आया गुस्सा

तभी नवाज शरीफ ने कहा कि ये गलत बात है जब वो भारत गए थे तो उन्होंने भी लाखों रुपये का खाना खाया था और कोई पैसा नहीं दिया था। मुझे ये पद मिलना चाहिए और सरकार को मुझे सम्मानित भी करना चाहिए। ये मामला चल ही रहा था कि बाबा ने ज्ञान देना शुरू किया।

कुछ नहीं बोले राम रहीम

कुछ नहीं बोले राम रहीम

बाबा ने कहा कि सिगरेट सेहत के लिए हानिकारक होती है लेकिन रणबीर और माहिर खान बिना सेहत की परवाह किए सिगरेट पी रहे थे। माहिर को हमारे पास आना चाहिए, हम बताएंगे सिगरेट कैसे पीते हैं। इनका तरीका गलत है। तभी जेल के एक कैदी कहा है कि आप जिस जुर्म में जेल में हैं वो ठीक है, ये सुनकर बाबा चुप हो गए। मानों बाबा को सांप सुंघ गया हो।

दिल्ली की बारिश के लिए राम रहीम है जिम्मेदार

दिल्ली की बारिश के लिए राम रहीम है जिम्मेदार

लेकिन डेरा प्रवक्ता का कुछ और ही कहना था। कुल्लु से बात करते हुए डेरे के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली में जो बारिश हो रही है ये बारिश नहीं है ये बाबा के आंसू है, जो यहां गिर रहे हैं। ये बात सुनकर एक किसान ने हाथ जोड़कर कहा कि बाबा को कहो कि थोड़े आंसू और गिरा दे। ताकि उनके खेतों में भी पानी दिया जा सके।

जमीन पर बैठ गए राम रहीम

जमीन पर बैठ गए राम रहीम

बाबा राम रहीम पर खास रिपोर्टिंग कर रहे कुल्लु भाई के सूत्रों की मानें तो शाम के वक्त पौधों में पानी डालने के बाद राम रहीम को जमीन पर बैठ गया तभी एक दूसरे कैदी ने राम रहीम से कहा आपको जेल में आए हुए 27 दिन हो गए हैं। बाबा ने हैरानी से जवाब दिया और कहा- आप दिनों को क्यों गिनते हैं।

राम रहीम से पूछा गया सवाल

राम रहीम से पूछा गया सवाल

तभी कैदी ने राम रहीम को जबाव दिया कि आपने अभी तक ये नहीं बताया कि डेरे में कितनी गुफाएं थी,न ही आपने हमें कोई गुफा की कहानी सुनाई है। इतने में बाबा को जेल के करीब 20 कैदियों ने घेर लिया। सभी बाबा से गुफाओं की कहानियों के बारे में पूछने लगे।

बाबा को आ गया गुस्सा

बाबा को आ गया गुस्सा

बाबा को पहली बार गुस्सा आया। बाबा ने कहा- बाबा ने जोर से कहा तारीख पर तारीख, तारीख पर कब आएगी वो तारीख। तभी एक कैदी ने धीरे से पूछा कौन सी तारीख बाबा। वही तारीख जब मैं अपनी बेटी हनीप्रीत से मिलूंगा।

राम रहीम बोलता है ये डायलॉग

राम रहीम बोलता है ये डायलॉग

कई साल पहले आपने दामिनी फिल्म में सन्नी देओल को कहते सुना था तारीख पर तारीख, तारीख पर कब आएगी वो तारीख। अब भी डायलॉग बोला जाता है। लेकिन बस बोलने वाला बदल गया है। आजकल ये डायलॉग राम रहीम के मुंह से सुनने को मिलता है।

(यह एक व्यंग्य है। इसका सच से कोई लेना देना नहीं है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+