मुख्यमंत्री खट्टर को निर्मल बाबा ने सुझाया डेरा खाली कराने का आइडिया, मुफ्त में बंटेंगे जियो फोन

हरियाणा की एक अदालत ने बाबा राम रहीम को बलात्कारी करार दे दिया। कोर्ट के फैसले के बाद सूबे में हिंसा फैल गई। बाबा के कथित भक्त सड़कों पर उतर आए और उत्पात मचाने लगे। हिंसा पर हरियाणा सरकार पर कई सवाल उठे। हरियाणा के मुख्यमंत्री भी सवालों के घेरे में हैं। सवाल मुख्यमंत्री पर उठा था तो सभी काम में लग गए।

मुख्यमंत्री खट्टर को निर्मल बाबा ने सुझाया डेरा खाली कराने का आइडिया, मुफ्त में बंटेंगे जियो फोन

एक नेता ने अपने सबसे प्रिय कार्यकर्ता कुल्लु भाई को इस काम में लगा दिया। नेता की बात मानकर कुल्लु भाई ने अपना दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया। कुल्लु भाई ने नेता का नाम न बताने की शर्त पर हमें बताया कि उन्होंने इस समस्या का हल निकाल लिया है।

हरियाणा सरकार की मदद करने के लिए कुल्लु भाई निर्मल बाबा के पास पहुंच गए। निर्मल बाबा ने काफी सोच-विचार करने के बाद कुल्लु भाई को हरियाणा में फैली हिंसा का हल निकालने की योजना बताई। निर्मल बाबा ने बताया कि खट्टर साहब को अंबानी से बात करके जियो फोन को मुफ्त बांटने की बात करनी चाहिए।

जैसे ही हरियाणा में जियो फोन फ्री मिलने की बात कही जाएगी। लोग फोन को लेने के लिए लाइनों में लग जाएंगे और सारी घटना खत्म हो जाएगी। कुल्लु भाई ने निर्मल बाबा से सवाल किया कि अगर 1500 का फोन फ्री में नहीं मिला तो फिर क्या होगा। इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा कि नेता चुनाव में भी तो वादे करते हैं। उस समय भी जनता भरोसा कर लेती है, अब फ्री कर लो।

अगर ऐसे समय में फैसला होगा तो जनता फिर से भरोसा कर लेगी। निर्मल बाबा ने बात से कुल्लु खुश हो गए और नेता जी के पास पहुंचे तो नेता जी कुछ नहीं बोले। नेता का कहना था कि अंबानी से बात नहीं कर सकते क्योंकि सरकार ने सभी प्रकार की फोन सेवाओं को बंद कर दिया है।
(यह एक व्यंग्य है, जिसका सच्चाई से हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक कोई लेना देना नहीं है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+