राम रहीम को मिला दिवाली गिफ्ट, हनीप्रीत से हो सकेगी मुलाकात!
नई

राम रहीम को आती है याद
राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को जेल में बहुत याद करता है। ये याद वैसी ही है जैसे नेताओं की याद कुर्सी के लिए। दिवाली करीब आई तो बाबा खुश हो गया। बाबा क्यों खुश हुआ आपको बाद में बताएंगे, पहले बताते हैं बाबा अचानक दुखी क्यों हो गया। कुल्लु भाई की बात पर भरोसा किया जाए तो जेल में टीवी पर बिग बॉस चल रहा था, बिग बॉस में सपना चौधरी भी दिखाई दी।

बाबा राम रहीम हो गया दुखी
घर में सपना चौधरी का झगड़ा चल रहा था, इसको देखकर बाबा काफी दुखी हुआ और बाबा ने कहा कि बिग बॉस तो उनके डेरे में भी खेला जाता था। हमारे डेरे में खेले जाना वाला बिग बॉस अलग ही था। बाबा के मुंह से इतने दिनों के बाद आवाज सुनकर सारे कैदी हैरान हो गए। इतनी हैरानी तो लोगों को केजरीवाल के बोलने पर भी नहीं हुई थी।

बाबा को सुनने के लिए बैठ गए सारे कैदी
बाबा की आवाज सुनते ही एक कैदी ने टीवी बंद कर दिया और बाबा की कहानियां सुनने के लिए सब नीचे बैठे गए। बाबा ने बोलना शुरू किया तो एक कैदी ने कहा कि ये कहानी बाद में सुनेंगे पहले गुफा वाली कहानी सुनाओ। ये सुनते ही बाबा फिर से चुप्पी वाले मोड में चला गया।

राम रहीम को सपने में दिखी हनीप्रीत
लेकिन उससे पहले बाबा खुश था, कुल्लु ने बताया कि बाबा के पास हनीप्रीत बैठी हैं और दोनों खाना खा रहे थे। बाबा ने हनीप्रीत से पूछा इतने दिनों तक कहां थी, लेकिन तभी किसी ने बाबा को उठा दिया। तभी बाबा ने कहा कि मैं सपना देख रहा था, लेकिन तुम लोगों ने उठाकर बहुत गलत किया।
(यह एक व्यंग्य है, इसमें कुल्लु भाई की बात में कोई सच्चाई नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications