humour-बाहुबली-3 में काम कर सकती हैं हनीप्रीत, जानिए कैसे गुजारे 30 दिन

नई दिल्लीः कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, ये वो सवाल था जिसे 'कौन बनेगा करोड़पति' शो को छोड़कर हर जगह पूछा गया। लेकिन कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया। सवाल का सही जवाब मिला, जब बाहुबली फिल्म का दूसरा भाग रिलीज हुआ। लेकिन इनदिनों एक सवाल हर कोई पूछा रहा है, सवाल है कहां है हनीप्रीत? 30 दिनों से हनीप्रीत कहां है? क्या कर रही थी? ऐसे कई सवाल हैं, जिसे देश का मीडिया जानना चाहता है।

humour- honeypreet may act on bahubali 3

हनीप्रीत के बारे में बताना चाहता है मीडिया

हनीप्रीत के बारे में बताना चाहता है मीडिया

जनता जानना चाहे या न जानना चाहे लेकिन देश का मीडिया इन सारे सवालों के जवाबों का बताना जरूर चाहता है। मीडिया ने भले ही देश के लिए जान देने वाले शहीदों पर इतने कार्यक्रम न किए हों लेकिन हनीप्रीत पर तो घंटों बिता दिए, इतना परेशान तो कोई मोबाइल का चार्जर खोने पर भी नहीं होता, जितना मीडिया वाले हनीप्रीत को लेकर हो रहे हैं।

बन सकती है हनीप्रीत पर फिल्म

बन सकती है हनीप्रीत पर फिल्म

हनीप्रीत पर खास नजर रखे हुए दिमाग से खाली और पेट से भरे हुए कुल्लु भाई ने कहा है कि हनीप्रीत कहां हैं इसका जवाब मिलेगा, इसका जवाब एक फिल्म से मिलेगा। कुल्लु ने कहा है कि कई बॉलीवुड डायरेक्टर हनीप्रीत को लेकर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।

क्या हनीप्रीत करेगी फिल्म में काम

क्या हनीप्रीत करेगी फिल्म में काम

कुल्लु ने बताया कि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस फिल्म में हनीप्रीत एक्टिंग करेंगी या नहीं। हालांकि कई लोगों का कहना है कि हनीप्रीत बॉलीवुड के बड़ी हिरोइन बनना चाहती थी, तो हो सकता है वो इस फिल्म में काम करके अपने इस सपने को पूरा कर लें।

 कैसी होगी ये फिल्म

कैसी होगी ये फिल्म

ये फिल्म कैसी होगी अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म में बताया जाएगा कि हनीप्रीत ने जेल से भागने के बाद क्या-क्या काम किए। हालांकि मीडिया की तरह इस फिल्म ये नहीं बताया जाएगा कि हनीप्रीत ने किस रंग के कपड़े पहने थे और क्या खाया था।

डरे हुए हैं कई लोग

डरे हुए हैं कई लोग

कुल्लु भाई ने बताया कि इस फिल्म के बारे में अभी बातें ही चल रही हैं लेकिन फिल्म आने से पहले ही कई लोगों को डर लगना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में कई राज खुल जाएंगे। कई नेताओं के नाम सामने आ सकते हैं।

कौन होगा फिल्म में हिरो

कौन होगा फिल्म में हिरो

अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म में हिरो कौन होगा। बताया जा रहा है कि कई लोगों ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया। लेकिन राम रहीम चाहता है कि वो खुद इस फिल्म में काम करेगा। राम रहीम के मुताबिक उसे अभी जेल से बाहर आने में केवल 20 साल ही बचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+