बलात्कारी बाबा राम रहीम के डेरे में मिला नीला धन, सबके खाते में आएंगे 10-10
25 अगस्त का वो दिन था, जब बाबा राम रहीम के नाम के आगे से 'बाबा' शब्द हटाकर 'बलात्कारी' लगा दिया गया। ऐसा हुआ इस ढोंगी बाबा के कुकर्मों की वजह से। 15 साल पहले के रेप केस में कोर्ट ने राम रहीम दोषी करार दिया। अब हर कोई राम रहीम को बलात्कारी राम रहीम या रेपिस्ट राम रहीम कहता है। जब कोर्ट ने राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई तो हिंसा फैल गई। हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई और करोड़ों की संपत्ति नष्ट हो गई।

कोर्ट ने डेरे की संपत्ति को कुर्क करके इस संपत्ति की भरपाई के आदेश दिए। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर डेरा सच्चा सौदा की तलाशी हुई, इस तलाशी में कई प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियों की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डेरे से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है।
खबरों के मुताबिक डेरे के दो कमरों को सील कर दिया गया है। लैपटॉप, कंप्यूटर और हार्डडिस्क मिलने की भी खबर है। बाबा के डेरे के लिए 60 अधिकारियों की टीम बनाई गई। 10 से ज्यादा लोहार, बुलेट प्रूफ गाडिय़ां, क्रेन और फॉयर ब्रिगेड गाडियां डेरे में गई। डेरा में खुदाई समेत बाकी कामों के लिए 6 जेसीबी मशीन मौजूद थी
बाबा की हर गतिविधि पर नजर रख रहे कुल्लु भाई ने बताया कि बाबा के पास से 1 और 10 रुपए के सिक्के बरामद हुए हैं, इन सभी सिक्कों पर 'धन-धन सतगुरू तेरा ही आसरा और डेरा सच्चा सौदा' लिखा था। इस पर कुल्लु भाई का कहना है कि बाबा के इन दस-दस के सिक्कों को उनके पक्के भक्तों को दिया जाएगा।
हालांकि इस एलान के बाद भी बाबा को कोई भक्त सामने नहीं आया है। कहा जाता है कि इस बाबा का इतना जलवा था कि अगर बाबा किसी फल को छू लेते थे तो लोग उसे महंगे दामों पर खरीदते थे। बकायदा बोली लगाई जाती थी।
(यह एक व्यंग्य है।)












Click it and Unblock the Notifications