बलात्कारी बाबा राम रहीम के लिए ढिंचैक पूजा ने बनाया ये खास गाना! नहीं रोक सकेंगे हंसी

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी रेप मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई। अब बलात्कारी बाबा को 10 साल जेल में गुजारने होंगे। कुछ लोग बाबा के जेल जाने से निराश हैं क्योंकि अब न ही बाबा के गाने सुन सकेंगे और न ही कोई फिल्म देख सकेंगे। इस निराशा को दूर करने के लिए कुछ लोगों ने ढिंचैक पूजा के बारे में बात की। कई भक्तों ने अपने मनोरंजन के लिए ढिंचैक पूजा से गुहार लगाई। कई लोग चाहते हैं कि ढिंचैक पूजा भक्तों के लिए गाना गाए। लोगों का मानना है कि ढिंचैक पूजा ही एकमात्र ऐसी हैं, जो राम रहीम के गानों को टक्कर दे सकती हैं।

बलात्कारी बाबा राम रहीम के लिए ढिंचैक पूजा ने बनाया ये खास गाना! नहीं रोक सकेंगे अपनी हंसी

बताया जाता है कि लोगों ने ढिंचैक पूजा को फोन किया है, लेकिन वो किसी के फोन का जवाब नहीं दे रही हैं। फोन न उठाने के पीछे लोग अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। कुछ लोगों को कहना है कि हो सकता है ढिंचैक पूजा पंचकूला में हो, वहां अभी इंटरनेट बंद हैं, जिस कारण फोन नहीं लग रहा है।

ढिंचैक पूजा ने अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं बोला है। हालांकि ढिंचैक पूजा की ओर से गाने की कुछ पंक्तियां भेजी गई हैं-
गलती मैंने कर दी यार, गलती मैंने कर दी यार
सजा मुझे हो गई यार, सजा मुझे हो गई यार।
अब गलती मैं मानता जाऊं, सॉरी सबको बोलता जाऊं।
पहले था मैं भक्तों के साथ था, अब मैं रहूंगा कैदियों के साथ।
अब रहूंगा जेल में, जेल में दूंगा सबको ज्ञान।
उल्लू बनाना था मेरा काम, उल्लू बनते थे लोग
पकड़ी गई मेरी गलती, हो गई मुझको सजा।
अब जेल में दूंगा प्रवचन, कैदियों को सुनाऊंगा मन की बात।
गलती मैंने कर दी यार, गलती मैंने कर दी यार
सजा मुझे हो गई यार, सजा मुझे हो गई यार।
ये होगी मेरी सपनों की जेल, मेरी सपनों की जेल।
मुझसा न कोई है और क्यूटर, कोई और क्यूटर।
(ये साफ नहीं हैं कि इन पंक्तियों को किसने लिखा है। लेकिन गाने के स्टाइल को देखते हुए लगा रहा है कि ये गाना ढिंचैक पूजा ने ही लिखा है।)

देश में दो ही लोग ऐसे हैं जिन्हें भले ही कोई पसंद न करे लेकिन देखता हर कोई है। बाबा की फिल्मों का भी यही हाल रहा है, किसी को उनकी फिल्में पसंद नहीं आई लेकिन फिर लोग बाबा का आशिर्वाद लेने पहुंच गए। यही हाल ढिंचैक पूजा का भी है। पूजा के गाने सुनने के बाद लोग उनकी आलोचना करते हैं, लेकिन फिर भी उसे देखते हैं।

(यह एक व्यंग्य हैं, जिसकी सच्चाई का हिमालय से लेकर कन्यायकुमारी तक कोई लेना देना नहीं है।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+