स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी ने रखा करवाचौथ का व्रत तो साथी ने यूं उड़ाया मजाक

नई दिल्लीः 8 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार मनाया गया। हर महिला के लिए ये त्योहार खास होता है। लेकिन क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर मायंती लैंगर को इस व्रत रखने के लिए उन्हें के एक साथी ने ट्रोल कर दिया। दरअसल, मायंती लैंगर ने करवाचौथ का व्रत रखा था, करवाचौथ के दिन उनके साथ थे उनके दोस्त जतिन सपरू और अर्जुन पंडित।

Cricketer Stuart Binny wife Mayanti Langer trolls on twitter

जतिन ने उड़ाया मजाक

जतिन ने उड़ाया मजाक

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, इस सीरीज में मायंती लैंगर के साथ जतिन सपरू और अर्जुन पंडित बतौर को-होस्ट सीरीज को कवर कर रहे हैं। अक्सर ये लोग एक-दूसरे का मजाक उड़ाते रहते हैं। कोई भी एक दूसरे का मजाक उड़ाने का मौका नहीं छोड़ता है।

मयंति ने रखा था व्रत

इस बार मजाक उड़ाने की बारी जतिन की थी, करवाचौथ के मौके पर जतिन को मायंती को ट्रोल करने का मौका मिल गया। होटल में चाय पीते हुए जतिन ने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें व्रत होने के कारण मायंती कुछ खान नहीं सकती थी, इसलिए फोटो पोस्ट करते हुए जतिन ने लिखा कि दो कॉफी के साथ एक करवाचौथ।

कर्नाटक की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं बिन्नी

कर्नाटक की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं बिन्नी

भले ही जतिन ने मायंकी को ट्रोल करने की कोशिश की हो लेकिन सोशल मीडिया पर दूसरे लोगों ने तीनों का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर मायंती को और किसी ने ट्रोल नहीं किया। बता दें, बिन्नी रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेल रहे हैं। उनका अगला मैच 14 अक्टूबर को है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+