हरियाणवी छोरे के प्‍यार में पागल हुई ब्राजील की ये गोरी, दो बच्‍चों और पति को छोड़ भारत चली आई

Recommended Video

    Brazilian lady reaches Haryana to meet her Indian boyfriend | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः किसी ने ठीक ही कहा है- प्यार शरहदों को नहीं देखता, वो तो बस हो जाता है। ऐसा ही प्यार हरियाणा के यमुनानगर जिले के रहने वाले अनंत को ब्राजील की मारथा से हुआ। करीब एक साल पहले मारथा को अनंत ने फ्रेंडरिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे मारथा ने एक्सेप्ट कर लिया। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। अनंत का कहना है कि वो एक दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया है।

    brazilian lady reached to india to meet boy friend at haryana

    भारत चली आई मारथा

    भारत चली आई मारथा

    कुछ ही दिनों में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार इतना बढ़ा कि मारथा ने भारत आने का फैसला किया। मारथा के दो बच्चे भी हैं। मारथा के उसके पति के साथ कुछ मतभेद हैं। इसलिए मारथा ने अपने पति को कुछ नहीं बताया और वो टूरिस्ट वीजा पर ब्राजील से दिल्ली आ गई। दिल्ली में अनंत उसका इंतजार कर रहा था। मारथा दिल्ली आ गई लेकिन ब्राजील में उसके पति ने मिसिंग रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला की। मारथा टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। ब्राजील ऐंबेसी में संपर्क किया तो मारथा कि लोकशन दिल्ली के तुगलक रोड थाना की बताई गई।

    मारथा के पति ने लिखवाई पुलिस रिपोर्ट

    मारथा के पति ने लिखवाई पुलिस रिपोर्ट

    गुरुवार रात दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ ब्राजील दूतावास के अधिकारी मारथा के पास पहुंचे। मारथा ने बताया कि वो अपनी मर्जी से यहां आई है। मारथा के बारे में अनंत का कहना है कि वो उससे प्यार करता है उसके लिए वो ब्राजील भी चला जाएगा। अनंत के प्यार के आगे उसका परिवार भी झुक गया है। अनंत का कहना है कि करीब एक साल पहले उसकी फेसबुक पर मारथा से चैटिंग शुरू हुई थी।

    भाषा की परेशानी की वजह से नहीं कर पाते थे बातचीत

    भाषा की परेशानी की वजह से नहीं कर पाते थे बातचीत

    लेकिन भाषा की परेशानी की वजह से वो बात नहीं कर पाते थे। मारथा को पुर्तगाली के अलावा कोई भाषा नहीं आती, वहीं अनंत को पुर्तगाली लैंग्वेज के अलावा कोई भाषा नहीं आती। मारथा से बात करने के लिए अंनत ने पुर्तगाली भाषा सीख ली, फिर दोनों के बीच बातचीत आसान हो गई। अनंत का कहना है कि मारथा के दो बच्चे हैं लेकिन वह पति के साथ मतभेद के चलते परेशान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+