Yoga for Double Chin: बिना सर्जरी डबल चिन से मिलेगा छुटकारा! घर पर करें ये 5 योगासन
Yoga for Double Chin: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर झुककर बैठने की वजह से डबल चिन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। चेहरे का यह अनचाहा फैट न सिर्फ लुक्स को बिगाड़ता है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालता है।
अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे ट्रीटमेंट या सर्जरी की जरूरत नहीं है। योग और फेस योग की कुछ आसान एक्सरसाइज से डबल चिन को धीरे-धीरे कम किया जा सकता है और चेहरा पहले से ज्यादा टोंड और आकर्षक दिखने लगता है।

डबल चिन कम करने के लिए योग और फेस योग
1. सिंहासन (Lion Pose)
- आराम से बैठ जाएं।
- नाक से गहरी सांस लें और मुंह खोलकर जीभ को बाहर की ओर निकालें।
- जोर से "हा" की आवाज निकालें।
- इसे 5-7 बार करें।
ये भी पढ़ें: Yoga Poses to Relieve Bloating: पेट की परेशानी से पाएं निजात, इन 5 योगासन से ठीक होगी ब्लोटिंग,पाचन होगा मजबूत
2. जॉ स्ट्रेच (Jaw Stretch)
- मुंह को बड़ा खोलें।
- निचले जबड़े को आगे की ओर धकेलें।
- कुछ सेकंड रोकें और फिर रिलैक्स करें।
- 8-10 बार दोहराएं।
3. किस द स्काई (Kiss the Sky)
- गर्दन को ऊपर आसमान की तरफ उठाएं।
- होंठों को ऐसे बाहर करें जैसे आप किस कर रहे हों।
- 10 सेकंड रोकें और फिर रिलैक्स करें।
- 8-10 बार करें।
4. नेक रोटेशन (Neck Rotation)
- गर्दन को धीरे-धीरे दाएं से बाएं और फिर बाएं से दाएं घुमाएं।
- यह गर्दन की चर्बी और जकड़न दोनों को कम करता है।
5. फिश फेस (Fish Face)
- गालों को अंदर खींचकर मछली जैसा चेहरा बनाइए।
- 10 सेकंड रोकें और फिर रिलैक्स करें।
- 10-12 बार दोहराएं।
⚡ टिप्स
- रोज 15-20 मिनट इन योग एक्सरसाइज को करें।
- खूब पानी पिएं और हेल्दी डाइट लें।
- रेगुलर एक्सरसाइज और वजन कंट्रोल करना भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें: योग में छिपा है सेहत का राज! रोज करें इन 5 आसनों का अभ्यास, पाएं जड़ से मजबूत बाल और हेयरफॉल से निजात












Click it and Unblock the Notifications