रिजेक्शन के दुख से नहीं उबर पा रहे, तो सुन लें Vikas Divyakirti सर की ये खास बात
Vikas Divyakirti On Rejection: आईएएस कोचिंग करानेवाले मशहूर शिक्षक और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर विकास दिव्यकीर्ति देश भर में मोटिवेशनल टॉक के लिए बुलाए जाते हैं। जीवन और रिश्तों को लेकर वह खास तौर पर कई पॉडकास्ट में भी बात कर चुके हैं। ऐसे ही अपने कई टॉक शो में वह रिजेक्शन से डील कैसे करें, इसे सीखने की जरूरत पर जोर देते हैं। विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि रिजेक्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन का जरूरी अनुभव है, इसका सामना करना ही चाहिए।
विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि किसी ने शादी का रिश्ता ठुकरा दिया। तुम्हारी भावनाओं की कद्र नहीं की या नौकरी नहीं मिली, यह रिजेक्शन जिंदगी में आ सकता है। इसे देखकर टूटना नहीं चाहिए, बल्कि इससे सीखना ही सही तरीका है। विकास दिव्यकीर्ति के विचार इस दिशा में बेहद प्रेरक हैं। उनका मानना है कि रिजेक्शन को हार नहीं, बल्कि सुधार का अवसर समझना चाहिए।

Vikas Divyakirti की रिजेक्शन को लेकर है ये राय
- विकास दिव्यकीर्ति कहते हैं कि कोई हमें रिजेक्ट कर दे, तो उसे ओके और थैंक्यू जरूर कहें। उनका कहना है कि यह जीवन में आगे बढ़ने और नेगेटिविटी से बचने के लिए जरूरी है।
- मशहूर मोटिविशेनल स्पीकर कहते हैं, सबसे पहले हमें अपने अहंकार को त्यागना सीखना चाहिए। किसी ने रिजेक्ट भी कर दिया है, तो इसे व्यक्तिगत हमले के तौर पर नहीं देखें। यह एक परिस्थिति होती है जो हमें बेहतर बनने के लिए प्रेरित कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Vikas Divyakirti सर की सलाह, 'पार्टनर से अगर हो जाए झगड़ा, तब भी इन बातों का कभी न लाएं बीच में'
- आगे वह कहते हैं कि दूसरा महत्वपूर्ण कदम है अस्वीकृति को सम्मान के साथ स्वीकार करना। अगर कोई आपको पसंद नहीं करता या आपको नहीं चुनता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप में कोई कमी है। शायद आप उनकी पसंद या ज़रूरतों पर फिट नहीं होंगे।
Vikas Divyakirti की सलाह, 'दूसरों के बजाय खुद पर दें ध्यान'
दिव्यकीर्ति यह भी कहते हैं कि रिजेक्शन के बाद दूसरों को दोष देने की आदत छोड़नी चाहिए। भावनात्मक नियंत्रण इस स्थिति में सबसे बड़ा हथियार है। अपनी भावनाओं को शांति से संभालें, दूसरों की आलोचना करने या उन्हें गलत बताने के बजाय खुद पर ध्यान केंद्रित करें। इन सबके साथ वह एक महत्वपूर्ण बात पर जोर देते हैं कि अपने आत्मसम्मान पर कभी आंच न आने दें। एक अस्वीकृति आपके मूल्य को निर्धारित नहीं करती। जीवन अवसरों से भरा है और हर मोड़ पर नए लोग, नए मौके और नई शुरुआत आपका इंतजार करते हैं।
यह भी पढ़ें: Relationship Tips: टॉक्सिक रिलेशन नहीं छोड़ पा रहे हैं तो Vikas Divyakirti की ये बात मान लें, लौट आएगा सुकून












Click it and Unblock the Notifications