छोड़ दें चाय पीने की आदत! सुबह खाली पेट Bed Tea है सेहत के लिए खतरनाक, हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

Side Effects Of Tea: देश में ही नहीं बल्कि विदेश में लाखों लोग चाय के दीवाने हैं। वह अक्सर अपने दिन की शुरूआत सुबह चाय की प्याली से करते हैं। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जिनकी चाय के बिना तो नींद ही नहीं खुलती। आधे से ज्यादा लोगों को बेड-टी की आदत है लेकिन इस आदत को आज ही बदल दें क्योंकि सुबह जागते ही खाली पेट चाय पीने की आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक है।

खाली पेट चाय पीने के नुकसान
विशेषज्ञों का कहना है कि, चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इनका नेचर एसिडिक होता है। जैसे ही आप सुबह उठकर खाली पेट चाय पीएंगे तो आपको तुरंत एसिड से जुड़ी समस्याएं होने लगेंगी। यही नहीं आपका एसिडिक बेलेंस भी बिगड़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को सुबह चाय पीने की आदत है वह चाय के साथ में बिस्किट टोस्ट जरूर लें।

Tea Side Effects

डिहाइड्रेशन
इसके अलावा खाली पेट चाय पीने से आपको डिहाइड्रेशन की भी समस्या हो सकती है। दरअसल, बार-बार चाय पीने से ज्यादा यूरिन आता है। इससे शरीर में आपके पानी की कमी हो सकती है। ध्यान रखें ज्यादा चाय पीने वाले लोग पानी भी अधिक पीएं। इससे आप डिहाइड्रेशन जैसी समस्या से बच सकते हैं।

अल्सर
जो कि खाली पेट चाय पीने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। इससे कई बार अधिक मात्रा में पीने से सीने में जलन हो सकती है। धीरे-धीरे ये अल्सर का रूप ले लेता है। जो कि एक गंभीर बीमारी है। साथ ही चाय पीने से आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि चाय पीने का सही समय क्या है।

कब पी सकते हैं चाय?
विशेषज्ञों का कहना है कि, चाय पीने का सही समय सुबह नाश्ता करने के 1-2 घंटे बाद का होता है। लेकिन आप अगर सुबह पीना चाहते हैं तो, पी सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि खाली पेट ना पीएं। इसके अलावा शाम के वक्त भी चाय किसी स्नैक्स के साथ लें। जरूरी नहीं है कि आप चाय से ही दिन की शुरूआत करें हेल्दी ड्रिंक भी ऑप्शन में ले सकते हैं।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+