Sunday Special Food For kids: संडे को घर पर बनाएं ये 5 टेस्टी फूड आइटम्स, बच्चे बोलेंगे- Wow Mom!

Sunday Special Food For kids: संडे का दिन परिवार और बच्चों के साथ बिताने का सबसे अच्छा मौका होता है। पूरे हफ्ते की भागदौड़ और स्कूल की टेंशन के बाद रविवार वह दिन होता है जब बच्चे आराम के मूड में होते हैं और कुछ खास खाने की फरमाइश भी करते हैं।

इन फूड आइटम्स से संडे को बनाएं स्पेशल
ऐसे में मां अक्सर सोच में पड़ जाती हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और बच्चों को खुश भी कर दे। संडे को अगर थोड़ा स्पेशल बनाना है, तो बच्चों के फेवरेट फूड्स घर पर बनाकर उन्हें खुशी दी जा सकती है।

Sunday Special Food

किचन में थोड़ा क्रिएटिव बनें

ये व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि साफ-सफाई और पोषण की दृष्टि से भी बेहतर हैं। तो इस रविवार को अपने किचन में थोड़ा क्रिएटिव बनें और बच्चों को दें स्वाद और प्यार से भरी हुई खुशियां।

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और संडे को स्पेशल कर सकती हैं।

संडे को बच्चों के लिए बनाएं ये 5 स्पेशल फूड आइटम्स

1. चीज बर्स्ट पिज्जा

बच्चों को पिज्जा बेहद पसंद होता है और अगर वो घर पर बना हो तो और भी बेहतर। घर में बनी हुई पिज्जा बेस पर टॉमैटो सॉस, ढेर सारा चीज और बच्चों की पसंदीदा टॉपिंग्स (कॉर्न, शिमला मिर्च, ऑलिव्स) डालें और माइक्रोवेव या ओवन में बेक करें। जल्दी तैयार हो जाएगा आपका होममेड चीज बर्स्ट पिज्जा।

2. पनीर रोल या फ्रेंकी

पनीर को मसालों में भूनकर रोटी या पराठे में लपेटकर स्वादिष्ट रोल बनाया जा सकता है। आप इसमें सब्जियां और हरी चटनी भी डाल सकती हैं। बच्चों के टिफिन और संडे स्पेशल दोनों के लिए ये एक परफेक्ट ऑप्शन है।

3. मैकरोनी विद वेजिटेबल्स

टमाटर सॉस या वाइट सॉस के साथ बनी हुई वेज मैकरोनी बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसमें आप शिमला मिर्च, गाजर, स्वीट कॉर्न जैसी रंग-बिरंगी सब्जियां डालकर इसे हेल्दी भी बना सकती हैं।

4. चॉकलेट पैनकेक्स

मीठे में कुछ खास बनाना हो तो चॉकलेट पैनकेक एक बेहतरीन ऑप्शन है। आटे, दूध, कोको पाउडर और थोड़े से शहद से तैयार किए गए पैनकेक पर आप चॉकलेट सिरप और फ्रूट्स डालकर बच्चों को सरप्राइज दे सकती हैं।

5. मिनी बर्गर

अगर बच्चों को बाहर का बर्गर पसंद है तो घर पर मिनी बर्गर बनाया जा सकता है। आलू टिक्की, सलाद और चीज के साथ बने ये बर्गर बच्चों के दिल को जीत लेंगे। साथ में टोमैटो सॉस और फ्रेंच फ्राइज दें तो और भी मजा आ जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+