क्या Pilates Session ने किया सलमान खान की सौतेली मां को दुरुस्त? जानें इसके बारे में...
What is Pilates workout: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जितने मशहूर हैं, उनकी मां हेलेन अपने समय में इससे कहीं ज्यादा फेमस थीं। अपने डांस की बदौलत वे इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। लेकिन इस बार एक्टर की सौतेली मां ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देख आप भी एक बार को यकीन नहीं कर पाएंगे। हेलेन को इतने समय के बाद चकाचक देखने के बाद फैंस भी हैरान हैं।
सलमान खान की मां हेलेन ने कई सुपरहिट गानों में काम किया है। इनमें महबूबा महबूबा, मेरा नाम चिन चिन चू, पिया तू अब तो आजा और मोनिका जैसे शानदार गाने शामिल हैं। अब एक्टर की मां 85 साल की हो चुकी हैं। ऐसे में हाल ही में उन्हें पिलेट वर्कआउट सेशन (Pilates Session) लेते हुए देखा गया। ऐसे में फैंस का मानना है कि इसी सेशन को लेकर उनके घुटनों का दर्द और बाकि परेशानियां ठीक हुई होंगी। ऐसे में चलिये ये जान लेते हैं कि पिलेट्स सेशन होता क्या है।

आखिर क्या है ये पिलेट्स?
अकसर फिटनेस फ्रीक लोगों को आपने लो इम्पेक्ट वर्कआउट करते देखा होगा। कई बार शरीर में हुई किसी परेशानी की वजह से भी डॉक्टर्स एक खास तरह की एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। इसे पिलेट वर्कआउट कहा जाता है। पिलेट्स एक ऐसा वर्कआउट होता है, जो कम इंटेंसिटी वाला होता है। ये आपकी छोटी मांसपेशियों पर ध्यान केंद्रित करता है।
कहां से हुई पिलेट्स की शुरुआत?
पिलेट सेशन एक तरह का व्यायाम है जो 20वीं सदी के शुरुआत में जेसे फ्रेडरिक नेज पिलेट्स ने इजाद किया था। इस तरह के व्यायाम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक और मानसिक स्थिरता, लचीलापन, और मांसपेशियों की मजबूती को बढ़ाना होता है। पिलेट्स में तरह-तरह के आसन, तालिकाओं, और साधनों का उपयोग किया जाता है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बैलेंस किया जा सकता है।
सलमान खान की मां का वीडियो वायरल
सलमान खान की स्टेप मदर की बात करें तो हेलेन अपनी हेल्थ को लेकर काफी कॉन्शियस हैं और ये बात उनके फिटनेस रूटीन से साफ जाहिर होती है। हाल ही में सलमान की स्टेप मॉम का का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कुछ ऐसा करती दिखीं, जो काफी शानदार है। सबसे खुशी की बात तो ये है कि हेलेन घुटनों के दर्द के बावजूद काफी एनर्जेटिक लग रही हैं।
फिट दिख रही थीं हेलेन
इंस्टाग्राम पर यास्मीन काराचीवाला ने एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वे सलमान खान की सौतेली मां हेलेन से बात कर रही हैं। क्लिप में हेलेन बोल रही हैं कि मुझे घुटने में दिक्कत है, इंजेक्शन लेने पड़ते हैं, चलने के लिए भी सहारे की जरूरत होती थी मगर अब मैं खुद से चल सकती हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि वो एक बार फिर से डांस भी करने लगी हैं और जल्दी ही वो डांस की दुनिया में वापसी करने वाली हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications