ऐसे करें सही मॉइश्चराइजर का चुनाव, स्किन टाइप के मुताबिक ये है आपके लिए परफेक्ट क्रीम
Right Moisturizer For Your Skin: जैसे ही सर्दियों की ठंडी हवाएं चलनी शुरू होती है, हमारी स्किन की नैचुरल नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस मौसम में स्किन ड्राई, रूखी और बेजान दिखाई देने लगती है।
सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करना बेहद जरूरी
ऐसे में सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करना बेहद जरूरी हो जाता है। हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है, किसी की ऑयली, किसी की ड्राई तो किसी की सेंसिटिव, इसलिए सभी के लिए एक ही प्रोडक्ट काम नहीं करता।

हेल्दी स्किन के लिए मॉइश्चराइजर
सर्दियों में सही मॉइश्चराइजर का चुनाव आपकी स्किन हेल्थ के लिए उतना ही जरूरी है जितना सही डाइट या नींद। अपनी स्किन टाइप को समझें, उसके अनुसार प्रोडक्ट चुनें और नियमित रूप से उसका इस्तेमाल करें। आइए आपको बताते हैं कि सर्दियों में अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही मॉइश्चराइजर कैसे चुनें।
अपने स्किन टाइप के अनुसार चुनें सही मॉइश्चराइजर
1. ड्राई स्किन के लिए (गाढ़ा और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर)
-अगर आपकी स्किन सर्दियों में ज्यादा ड्राई और फ्लेकी हो जाती है तो आपको ऐसा मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए जो डीप हाइड्रेशन दे और स्किन पर प्रोटेक्टिव लेयर बनाए।
-क्रीमी और थिक टेक्सचर वाले मॉइश्चराइजर चुनें, जिनमें शिया बटर, कोको बटर, हायलूरोनिक एसिड और ग्लिसरीन जैसे तत्व हों। ये इंग्रेडिएंट्स स्किन में पानी को लॉक करते हैं और उसे लंबे समय तक सॉफ्ट रखते हैं।
-नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें ताकि स्किन में नमी सील हो जाए। नाइट टाइम में भारी मॉइश्चराइजर या फेस ऑयल (बादाम या आर्गन ऑयल) का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।
2. ऑयली स्किन के लिए (लाइटवेट और ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर)
-ऑयली स्किन वालों को लगता है कि उन्हें मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती लेकिन सर्दियों में ये सबसे बड़ी गलती है। स्किन में जब नमी की कमी होती है तो वह अतिरिक्त तेल (Sebum) बनाकर उसकी भरपाई करने की कोशिश करती है, जिससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
-ऑयली स्किन वाले वॉटर-बेस्ड, जेल या लोशन फॉर्म वाले मॉइश्चराइजर चुनें। ऐसे मॉइश्चराइजर देखें जिनमें हायलूरोनिक एसिड, एलोवेरा,नियासिनामाइड या ग्रीन टी एक्सट्रैक्ट हो। ये स्किन को हाइड्रेट रखते हैं लेकिन चिपचिपा नहीं बनाते।
-Non-Comedogenic लिखे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें ताकि पोर्स ब्लॉक न हों। दिन में दो बार (सुबह और रात) हल्के मॉइश्चराइजर से स्किन को हाइड्रेट करना जरूरी है, चाहे स्किन ऑयली ही क्यों न हो।
3. कॉम्बिनेशन स्किन के लिए (बैलेंसिंग मॉइश्चराइजर)
-कॉम्बिनेशन स्किन सबसे ट्रिकी होती है क्योंकि इसमें कुछ हिस्से ड्राई और कुछ ऑयली होते हैं जैसे टी-जोन (Forehead, Nose and Chin)। ये लोग ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें जो तेल और नमी का संतुलन बनाए रखे।
जेल-क्रीम फॉर्मूला वाले प्रोडक्ट्स इस स्किन टाइप के लिए सबसे बेहतर होते हैं। इंग्रेडिएंट्स में सैलिसिलिक एसिड, एलोवेरा और ग्लिसरीन जैसे हल्के तत्व देखें।
अगर चाहें तो टी-जोन पर जेल बेस्ड और ड्राई एरिया पर क्री बेस्ड मॉइश्चराइजर भी लगा सकते हैं। सर्दियों में टोनर की जगह हाइड्रेटिंग मिस्ट का इस्तेमाल करें ताकि स्किन बैलेंस बनी रहे।
4. सेंसिटिव स्किन के लिए (सॉफ्ट और फ्रेगरेंस-फ्री मॉइश्चराइजर)
-सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को सर्दियों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है क्योंकि ठंडी हवा और हीटर की गर्मी दोनों ही स्किन को इरिटेट कर सकते हैं। फ्रैगरेंस-फ्री, अल्कोहल-फ्री और Hypoallergenic मॉइश्चराइजर चुनें।
-इनमें ओटमील, एलोवेरा, कैमोमाइल या सिरेमाइड्स जैसे सुकून देने वाले इंग्रेडिएंट्स होने चाहिए। किसी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। गर्म पानी से बार-बार चेहरा धोने से बचें क्योंकि ये सेंसिटिव स्किन को और ड्राई बना देता है।
हर स्किन टाइप के लिए कुछ जरूरी बातें
-मॉइश्चराइजर हमेशा थोड़ी गीले स्किन पर लगाएं ताकि वह नमी को लॉक कर सके।
-दिन में कम से कम दो बार स्किन को मॉइश्चराइज करें।
-मॉइश्चराइजर के साथ-साथ पर्याप्त पानी पिएं क्योंकि अंदर से हाइड्रेशन भी जरूरी है।
-सर्दियों में भी UV रेज स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, ऐसे में सन स्क्रीन लगाना न भूलें।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications