Raksha Bandhan 2023: इस रक्षाबंधन पर इन स्टाइलिश आउटफिट्स की लें मदद, दिखें खूबसूरत और भाई को बांधे राखी

Raksha Bandhan Fashion: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को मजूबत बनाने वाला एक खास त्योहार है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। इस त्योहार के लिए महिलाओं की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। खासतौर पर बहनें रक्षाबंधन के दिन कौन सी ड्रेस पहनकर भाई को राखी बांधेंगी इसको लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। कुछ लड़कियां जहां वेस्टर्न ड्रेस का ऑप्शन चुनती हैं, वहीं कुछ बहनों को त्योहार पर एथनिक ड्रेस ही पसंद होती है।

रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर बहनों में होड़ लगी रहती है कि कौन सबसे सुंदर और स्टाइलिश कपड़े पहनेगा। अगर आप भी अभी तक ये फैसला नहीं कर पाई हैं कि इस बार रक्षाबंधन के मौके पर आप क्या पहनकर भाई को राखी बांधेंगी तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। आप कुछ खास ड्रेसेस की मदद से खुद को सबसे ज्यादा स्टाइलिश दिखा सकती हैं। इस बार जरूर ट्राई करें ये बेहतरीन आउटफिट्स।

Raksha Bandhan Fashion

को-ऑर्ड सेट
इस बार बहनें अगर रक्षाबंधन के खास मौके पर एथनिक की बजाय कुछ मॉर्डन ड्रेस ट्राई करना चाहती हैं तो आप को-ऑर्ड सेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर स्टाइलिश और यूनिक दिखने के लिए बहनें को-ऑर्ड सेट ड्रेसेस कैरी कर सकती हैं। आजकल ये ड्रेसेस अलग-अलग डिजाइन में भी आ रहे हैं। आप अपनी पसंद का पैटर्न चुनकर इसे स्टाइल कर सकती हैं।

शरारा
शरारा इस समय काफी ट्रेंड में है। इस आउटफिट को अक्सर महिला सेलेब्स को कैरी करते हुए देखा जाता है। हालांकि शरारा के साथ लंबा कुर्ता पहनने से बचें। इसके साथ शॉर्ट कुर्ता स्टाइल करें। रक्षाबंधन के मौके पर ये कॉम्बिनेशन बहनों पर बहुत ही अच्छा लगेगा और आपका लुक भी कुछ अलग आएगा।

स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप
लड़कियों पर स्ट्रैपी क्रॉप टॉप बहुत अच्छा लगता है। आज के समय में क्रॉप टॉप एक ट्रेंडी फैशन है। लड़कियों पर ये स्टाइल काफी जचता है। क्रॉप टॉप के साथ आप स्कर्ट कैरी कर सकती हैं। रक्षाबंधन पर आपको ट्रेडिशनल स्टाइल का क्रॉप टॉप जरूर ट्राई करना चाहिए।

प्लाजो सूट
अगर आप रक्षाबंधन पर ज्यादा स्टाइलिश नहीं दिखना चाहती हैं तो सिंपल लुक में खुद को स्पेशल बना सकती हैं। ऐसे में आप पलाजो सूज में काफी स्टाइलिश दिखेंगी। पलाजो सूट में आपको कई तरह के अच्छे ऑप्शन भी मिल सकते हैं। नी लेंथ कुर्ते के साथ प्लाजो का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगता है। हालांकि नायरा कट कुर्ते भी इन दिनों पलाजो के साथ फैशन में है।

साड़ी
अगर आप रक्षाबंधन पर सिपंल रहते हुए एथनिक ड्रेस कैरी करना चाहती हैं तो साड़ी से अच्छा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है। अलग-अलग पैटर्न में आने वाली साड़ियां स्टाइलिश दिखती हैं। आप वी नेक ब्लाउज को प्लेन साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप डिजाइनर ब्लाउज के साथ भी साड़ी पहन सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+